बाड़मेर

सर्दी के साथ जोर पकडऩे लगी रबी की बुवाई

किसान कृषि कार्य में हुए व्यस्त
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 12:13 AM IST
बालोतरा.पातों का बाड़ा में फसल बुवाईके बाद खेत में पिलाया पानी।
बालोतरा.पातों का बाड़ा में फसल बुवाईके बाद खेत में पिलाया पानी।

बालोतरा.
सर्दी का असर बढऩे पर किसान जोर शोर से रबी बुवाईमें कार्य में जुटे हुए हैं। इससे किसानों के जीवन में व्यस्तता फिर से बढ़ गईहै। बैंक ने किसानों को रबी ऋण वितरण शुरू कर दिया है। इस पर किसान बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।अब तक कमजोर सर्दी किसानों के लिए बड़ी आफत बनी हुईहै। इसके चलते अक्टूबर के पहले पखवाड़ा तक किसानों ने बुवाईकार्य शुरू नहीं किया। खेतों की जुताईकरके सर्दी चमकने के इंतजार में हाथ पर हाथ धर के बैठ गए। इसके बाद सर्दी का असर बढऩे पर किसानों ने बुवाईमें रुचि दिखाई। इस पर अक्टूबर के अंत तक नाममात्र ही बुवाईहो पाई। नवम्बर की शुरूआत के बाद सर्दी ा असर कुछ तेज होने पर किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। इस पर किसान इन दिनों जोर-शोर से रबी बुवाई में जुटे हुए हैं। इस पर अब तक जिले में 37 हजार 750 हैक्टेयर में जीरा,17 हजार 750 हैक्टेयर में इसबगोल, 9 हजार 200 हैक्टेयर में सरसों, 2150 हैक्टेयर में गेंहू, 1850 हैक्टेयर में तारामीरा, 1150 हैक्टेयर में चना, 400 हैक्टेयर में अन्य व 175 हैक्टेयर में जव की बुवाईहुई है। जिले में कृषि विभाग के लक्ष्य 2 लाख 73 हजार की एवज में अब तक 70 हजार 425 हैक्टेयर बुवाईहो चुकी है। 31 दिसम्बर तक बुवाईका समय होने पर इस अवधि में लक्ष्य अनुरूप बुवाईहोने की पूरी उम्मीद है।

ऋण वितरण शुरू- दी बाड़मेर सेंट्रल कॉ ऑपरेटिब बैंक के मार्फत किसानों को ऋण भी मिलने लगा है। इसके चलते अब बुवाई को लेकर किसानों की चिंता कम हो गई है। गौरतलब है कि किसानों को राज्य सरकार के मार्फत फसली ऋण दिया जा रहा है।

बुवाई पकडऩे लगी जोर-
कमजोर सर्दी पर बुवाईकार्य प्रभावित हुआ था। सर्दी बढऩे पर इसने गति पकड़ी है। इस वर्ष लक्ष्य अनुरूप बुवाईहोने की पूरी उम्मीद है। - पाबूसिंह महेचा, कृषि अधिकारी

260 करोड़ आवंटित-सरकार ने रबी ऋण वितरण के लिए 260 करोड़ आंवटित किए हैं। इस पर ऋण वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। किसानों को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। - भंवरदान चारण, प्रबंध निदेशक दी बाड़मेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक

Published on:
Also Read
View All