बाड़मेर

नकल करते पकड़ा गया छात्र.. परीक्षा बीच में छोड़कर भागा और ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

इससे पूर्व भी छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था तब उसके खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने मामला दर्ज किया था
less than 1 minute read
Apr 23, 2019
Feature image

बाड़मेर.
बायतु उपखंड मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए प्रथम वर्ष के छात्र रामलाल पुत्र पेमाराम निवासी लापला कोसरिया ने मंगलवार शाम को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी अनुसार छात्र रामलाल की मंगलवार को भूगोल विषय की परीक्षा थी तथा नकल सामग्री का उपयोग करते हुए फ्लाइंग टीम ने उसे पकड़ लिया था। इससे वह आहत हो गया तथा परीक्षा बीच में छोड़कर बाहर भाग गया। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर उसने आत्महत्या कर ली।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था तब उसके खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने मामला दर्ज किया था। कॉलेज प्राचार्य शिप्रा शाह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे बाद शाम 5 बजे रामलाल परीक्षा कॉपी देकर निकल गया था। हालांकि उसके पास नकल की सामग्री बरामद हुई थी लेकिन आज कोई प्रकरण नहीं बनाया गया। पूर्व में जरूर उसके खिलाफ नकल का प्रकरण जरूर बनाया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर बायतु पुलिस व जीआरपी पहुंची एवं शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवाया।

Updated on:
23 Apr 2019 09:52 pm
Published on:
23 Apr 2019 09:52 pm