शहीद योद्धाओं को अर्पित किए श्रद्वासुमन
बाडमेर.बोगरा बिग्रेड के तत्वावधान में शनिवार को जालीपा सैन्य स्टेशन में आयोजित सर्दन स्टार इंफ ो कैम्पेन सूचना अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सेना के इतिहास को जाना। इस दौरान शहीद योद्वाओं को श्रद्वासुमन अर्पित करने के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह जालीपा सैनिक प्रेक्षाग्रह में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेड कमाण्डर ब्रिगेडियर डी एस बजाज ने कहा कि कर्तव्य के पथ पर स्थानीय युवाओं द्वारा किये गये विलक्षण योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों को इस आदर्श प्रोफेशन ऑफ आम्र्स में करियर नहीं बल्कि प्रोफेशन के रूप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की संस्कृति, विरासत, परंपराओं और सदाचार के जीवंत प्रदर्शन को देखा। यह सूचना अभियान सेना में भाग लेने की विभिन्न प्रविशिष्टियों पर व्याख्यान से लेकर, भारतीय सेना के उपकरणों के प्रर्दशन तक के कार्यक्रमों का मिश्रण था। विद्यार्थियों ने ब्रिगेड गैलेरी के अपने दौरे में सेना के प्रचुर सदाचार और मिलिट्री परम्पराओं को जाना। जो ब्रिगेेड के प्रारम्भ काल और ऑपरेशन से भी पुरावशेषों का विलक्षण संग्रह है जिनमें ब्रिगेड ने भाग लिया। श्रद्धाजंलि समारोह में बोगरा ब्रिगेड के शहीद योद्धाओं को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन बोगरा एम्फि थियेटर मे विशेष रूप से आयोजित ऑर्केस्ट्रेटेड प्रकाश एवं ध्वनि शो में ब्रिगेड के यशस्वी इतिहास के शानदान प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम में तीन गैर सैनिक पदाधिकारियों, विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के शिक्षकों ओर 328 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सेना के इतिहास को जाना। इस दौरान शहीद योद्वाओं को श्रद्वासुमन अर्पित करने के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की संस्कृति, विरासत, परंपराओं और सदाचार के जीवंत प्रदर्शन को देखा।