20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक करोड़ का किराया बकाया,बाबूओं-दुकानदारों ने पंचायत समिति कार्यालय से गायब करवाया रिकॉर्ड! जानिए पूरी खबर

- शिव पंचायत समिति का मामला...- विकास अधिकारी ने चोरी का आरोप लगाते हुए दर्ज करवाया मामला - 14 दुकानदार और 5 लिपिकों को बनाया आरोपित

2 min read
Google source verification
Due to rent of one crore,record disappeared

Due to rent of one crore, Babu-shopkeepers record disappeared

शिव.वर्ष 2001 से लगाकर 2014 तक पुरानी पंचायत समिति भवन के पास तथा सामने बनी 14 दुकानों के आवंटन और अनुबंध से संबंधित पत्रावलियां पंचायत समिति कार्यालय से गायब हो गई है। इन दुकानों का अब तक करीब 1 करोड़ रुपए बकाया है। इसको लेकर विकास अधिकारी ने संबंधित दुकानदारों और वर्ष 2001 से अब तक पत्रावलियों से संबंधित रहे लिपिकों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
शिव पंचायत समिति की ओर से पुराने भवन के पास 16 दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इनमें से 14 दुकानों का आवंटन नीलामी के जरिए वर्ष 2001-02, 2003-04 व 2013-14 तक किया गया। इन्हें मासिक किराए पर संबंधित दुकानदारों को दिया गया, लेकिन दुकानदारों ने अब तक किराया जमा नहीं करवाया है।

कार्मिकों को नहीं जानकारी

पुलिस के अनुसार विकास अधिकारी सीएस कामठे ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बकाया किराए वाली 14 दुकानों का रिकॉर्ड और पत्रावलियां पंचायत समिति से गायब हैं। कार्यालय में कर्मचारियेां से रिकॉर्ड की जानकारी ली तो सभी ने लिखित में इन दुकानों से संबंधित कोई पत्रावली उनके चार्ज में नहीं होने से अवगत कराया।
न किराया दे रहे ना खाली कर रहे दुकान

बीडीओ ने रिपोर्ट में बताया कि संभवत: यह पत्रावलियां इन दुकान किरायेदारों ने मिलीभगत कर गायब की है। इस कारण आरोपित दुकानदार न तो किराया जमा करा रहे है और ना ही दुकानें खाली कर रहे हैं। दुकानों पर एक तरह से इन दुकान किरायेदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।
इन कार्मिकों के पास रहा चार्ज

बीडीओ ने बताया कि 2 पत्रावलियां रोकड़ शाखा का कार्य करने वाले वर्तमान कनिष्ठ लिपिक लालवीरसिंह को पूर्व में रोकड़ शाख का कार्य देखने वाले कनिष्ठ लिपिक रमेश पंवार ने चार्ज में दी थी। वह कार्यालय में उपलब्ध है, लेकिन उनमें से दुकान संख्या 1 से 14 तक के दस्तावेज, जिसमें नीलामी प्रक्रिया, अनुबध पत्र आदि का सम्पूर्ण रिकार्ड उपलब्ध नहीं है और ना ही वर्तमान कार्मिक को चार्ज में दिया गया। रमेश पंवार से पहले कनिष्ठ लिपिक दलपतसिंह हाल पंचायत समिति गडरारोड, वरिष्ठ लिपिक डूंगरचंद गोयल हाल जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग बाड़मेर, उससे पूर्व छगनलाल खत्री (सेवानिवृत्त) रोकड़ शाखा का कार्य सम्पादित करते थे।
इन दुकानदारों का किराया बकाया

बीसूकला निवासी गोरधनसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह, पुषड निवासी सूरतसिंह पुत्र तोगसिंह राजपुरोहित, शिव निवासी पुखराज सोनी पुत्र सुरताराम सोनी, नेतड़ों की ढाणी धारवीकला निवासी हाकमसिंह पुत्र राजूसिंह, शिव निवासी गणेश कुमार पुत्र राजूसिंह, लीकड़ी बालासर निवासी बाबूसिंह पुत्र नारायणसिंह, हड़वा निवासी ओमप्रकाश पुत्र हमीराराम नाई, शिव निवासी अशोक कुमार पुत्र मुल्तानमल जैन, अंबाबाड़ी निवासी सरूपाराम पुत्र मानाराम माली, हाथीसिंह का गांव निवासी तखतसिंह पुत्र बींजराजसिंह, निम्बासर निवासी ईशा खां पुत्र सुमार खां, डाउवाणियों की ढाणी गूंगा निवासी पेमाराम पुत्र बींजाराम, शिव निवासी पारसमल पुत्र मुल्तानमल जैन व मदनलाल पुत्र सोनी के करीब 1 करोड़ रुपए बकाया हैं।

'पत्रिका'ने उजागर किया था मामला
पंचायत समिति की ओर से लंबे समय से दुकानदारों से किराया नहीं वसूलने का मामला 'पत्रिकाÓ ने उजागर किया था। 'पत्रिकाÓ ने 28 मार्च 2017 के अंक में 'आवंटन के बाद वसूला ही नहीं किराया, 88 लाख बकायाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित की। इसके बाद विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो पत्रावलियां ही गायब मिली। शनिवार को बीडीओ ने शिव थाने में मामला दर्ज करवाया।

जांच कर रहे हैं

विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर दुकानदारों व संबंधित लिपिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिलीभगत से पत्रावलियां गायब करने का आरोप है। जांच के बाद ही पत्रावलियों के बारे में पता चल सकेगा।
मानाराम गर्ग, थानाधिकारी, शिव

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग