
बांसवाड़ा. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बाड़मेर की यात्रा पर गए जिले के विद्यार्थियों ने धोरों की धरती पर वागड़ की जीत का परचम फहराया। बांसवाड़ा की टीम ने भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा बलों के आधार शिविर में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता का ताज पहना। रमसा के अतिरिक्त जिला समन्वयक जयदीप पुरोहित ने बताया कि यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 12 से 14 फरवरी तक प्रभारी पवन पाठक व नीता पाठक के साथ बाड़मेर यात्रा पर गए 47 विद्यार्थियों के दल ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। बाड़मेर में पहले दिन विद्यार्थियों ने सुरक्षा बलों के आधार शिविर में रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण, आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी ली।
दूसरे दिन दल ने सीमा पर सुरक्षा बल की चौकी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें सीमा पर रहने वाले ग्रामीण जनों के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक जीवन से रूबरू कराया गया। साथ ही मुनावाब में सीमा, रेलवे स्टेशन, एयरफोर्स बेस, बंकर, बॉर्डर लाइटनिंग का अवलोकन कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के साथ-साथ भ्रमण का भी भरपूर आनंद लिया और वागड़ा का नाम भी रोशन किया। बांसवाड़ा आने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए साथ ही उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता
बांसवाड़ा. विश्व जल दिवस पर जन जागरूकता को लेकर एल एंड टी की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आला पृथ्वीगढ़ में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में जल संरक्षण विषयक चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रशांत मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के दोनों ही वर्गों में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले संभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थाप्रधान मनीष मेहता ने बताया कि छात्रों की गोला फेंक और सौ मीटर दौड़ भी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय को सौ पौधे व ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में रामनिवास गुप्ता, राजेंद्र जोशी, भंवरसिंह, विनोद माहेश्वरी, आराधना जोशी, रेणुका, राजश्री वागले व विजय मईड़ा भी उपस्थित रहे।
Published on:
17 Feb 2018 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
