20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगर निकायों के रिक्त पदों के उप चुनाव की घोषणा

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई ।

2 min read
Google source verification
vacant posts ,election,Panchayatraj institutions

Declaration of the election of vacant posts Panchayatraj institutions

बाड़मेर.राज्य निर्वाचन आयोग की ओर पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई । जिले में दस रिक्त पदों पर उप चुनाव होगा ।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले में जिला परिषद सदस्य संख्या 37, पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत पादरू के वार्ड 16 , देवंदी ग्राम पंचायत के वार्ड 2, धनाउ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाछड़ाउ में वार्ड 3 उप सरपंच, गुड़ामालानी पंचायत समिति की पीपराली ग्राम पंचायत में वार्ड 4, बायतू पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बायतू भोमजी के वार्ड 7, पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिमरखिया के वार्ड 6, चौहटन पंचायत समिति की चौहटन ग्राम पंचायत में उप सरपंच वार्ड 15, बाड़मेर पंचायत समिति की सनावड़ा ग्राम पंचायत में वार्ड 3 के लिए उप चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं एवं पंच-सरपंच के उप चुनाव के लिए 19 फ रवरी को लोक सूचना जारी की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए 21 को सुबह 11 से 3 बजे तक नाम प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 22 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 23 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। आवश्यक हुआ तो 5 मार्च को प्रात: 8 से सांय 5 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थान पर मतगणना होगी। इसी तरह पंच एवं सरपंच के उप चुनाव के लिए 27 को सुबह 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, 11.30 से 3 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। आवश्यक हुआ तो 5 मार्च को सुबह 8 से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी। तथा उप सरपंच का चुनाव 6 मार्च को होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।