बाड़मेर

स्वाभिमान रैली होगी, भ्रांतियां न फैलाएं- प्रजापत

- 22 सितंबर को पचपदरा में प्रस्तावित है स्वाभिमान रैली

2 min read
Sep 10, 2018
Swabhiman rally, do not spread misconceptions - Prajapat

बाड़मेर. स्वाभिमान रैली के प्रति कुछ भाजपा नेता व सता में जिन राजपूत नेताओं को पद मिले हुए है वो रैली के प्रति भ्रांतियां फैला रहे है, जो गलत है। २२ सितंबर को स्वाभिमान रैली का आयोजन पचपदरा में होगा जिसमें ३६ कौम के लोग भाग लेंगे। यह बात सोमवार को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बलराम प्रजापत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

रैली के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंतसिंह जसोल का टिकट काटकर जनता की भावना को आहत किया। उसको लेकर जनता इस बार मिलकर जबाव देगी। चुनाव के ४ वर्ष बीतने के बाद रैली का आयोजन करने के जबाव के बारे में बताया कि इतने समय तक सरकार मद में रही इस बात पर गौर नहीं किया।

ये भी पढ़ें

पत्थरों से कुचला मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव

अब जबाव देना जरूरी हो गया है। उन्होने बताया कि रैली को लेकर जन सम्पर्क किया जा रहा है। जनता का समर्थन मिल रहा है। पूर्व में दो भाजपा नेताओं के निलम्बन को चुनाव के समय रद्द करने के जबाव पर कहा कि सरकार ने बहुत देरी से फैसला किया जो कि गलत है। रैली में बाड़मेर जैसलमेर सहित संभाग भर के लोग भाग लेंगे।

और इधर...
महिलाआें को बताएं सरकार की उपलब्धियां

बालोतरा. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को बालोतरा में पचपदरा विधानसभा का महिला सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की। कार्यकर्ता महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभवान्वित करें।

भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, पूर्व सभापति महेश चौहान, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा देवी सोनी, नगर अध्यक्ष सुशीला सालेचा, ओबीसी जिला महामंत्री लक्ष्मण पंवार, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हितेश पटेल, शहर मंडल अध्यक्ष नरपत कच्छवाह ने संबोधित किया।अनिता पटेल ने आभार ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें

विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को पानी से भरे टांके में धकेलने के बाद खुद भी कूद गई
Published on:
10 Sept 2018 08:57 pm
Also Read
View All