1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्थरों से कुचला मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव

- सिर व पेट पर मिले चोट के निशान - शव के पास मिले पत्थर व ब्लेड- एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच पड़ताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 10 Sep 2018, 8:45 PM IST

FSL and Dog Squad Team investigated

FSL and Dog Squad Team investigated

बालोतरा . शहर के मूंगड़ा रोड स्थित मैदान में सोमवार सुबह लहूलुहान हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास खून से सने पत्थर व ब्लेड मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक महबूब खां पुत्र मूसे खां मूंगड़ा रोड बालोतरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर मृतक का घर है। युवक के सिर व पेट पर घाव के निशान मिले हैं। दोपहर में जोधपुर से एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची।

टीम ने मौके पर खून, पत्थरों व अन्य साक्ष्यों को संग्रहित करने के अलावा डॉग से शव के आसपास जांच की। इसके बाद डॉग स्क्वायड वारदात स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक मीट की होटल पहुंचा। इस पर टीम ने वहां भी जांच पड़ताल की। लोगों ने आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने पर ही शव उठाने की बात पर अड़ गए। उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार महला मौके पर पहुंचे।

समझाइश के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हत्या की आशंका युवक का शव मिला है। शव के पास पत्थर भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। टीमें अनुसंधान में जुटी है।

- कैलाशदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा

और इधर...

विषाक्त से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

समदड़ी . स्थानीय निवासी एक महिला की सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सम्बध में महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी धोलाराम ने बताया लक्ष्मी (३०) पत्नी भेराराम मेघवाल निवासी समदड़ी ने रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। महिला की तबीयत बिगडऩे पर परिजन उपचार के लिए उसे समदड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। स्थिति गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफ र किया।

मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में रविवार शाम उपचार दौरान महिला ने दम तोड़ दिया । सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सांैपा। मृतका भाई अमराराम निवासी सिवाना ने पुलिस को रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त करते थे।

मारपीट करने पर वह मानसिक रूप से परेशान थी। इससे परेशान होकर उसने विषाक्त पदार्थ खाया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़