बाड़मेर

Rajasthan Crime: प्रेमिका की हत्या से पहले यूट्यूब से सबूत मिटाना सीखा, पलंग जलाया; आरोपी शिक्षक का शॉकिंग खुलासा

Barmer Murder Case: शिवनगर में झुंझुनूं निवासी एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी शिक्षक ने पुलिस रिमांड में हत्या की वारदात का खुलासा किया है।

2 min read
Sep 21, 2025
आरोपी मानाराम और मृतका मुकेश कुमारी। फोटो: पत्रिका

बाड़मेर। शिवनगर में झुंझुनूं निवासी एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी शिक्षक ने पुलिस रिमांड में हत्या की वारदात का खुलासा किया है। आरोपी ने महिला सुपरवाइजर मुकेश कुमारी की लाठी व सरिए से हत्या कर सबूत मिटाने के प्रयास की बात स्वीकार की है। गौरतलब है कि आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया था।

झुंझुनूं निवासी महिला मुकेश कुमारी की हत्या के मामले में रीको थाना पुलिस को आरोपी शिक्षक मानाराम निवासी चवा ने पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और खून के धब्बे मिटाने के लिए घर के फर्श को पानी से साफ किया। जिस पलंग पर हत्या की थी उसे जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 7 दिन पहले छुट्टी पर आया था घर

वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश

इसके बाद मृतका के शव को कार में बैठाया जिससे वारदात को सड़क हादसे का रूप दे सके। हालांकि आरोपी को कार चलानी नहीं आती थी। कार स्टार्ट करके कुछ मीटर चलाने के बाद ही झाडिय़ों में फंस गई। इसके बाद वह घबरा गया और कार व शव को वहीं छोडकऱ फरार हो गया।

प्यार से हत्या तक शादी का दबाव बना वजह

पुलिस ने बताया कि मृतका मुकेश कुमारी आरोपी पर बार-बार शादी का दबाव बना रही थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। आरोपी पढ़ा-लिखा था और उसने शव ठिकाने लगाने के तरीके यूट्यूब पर देखे थे। फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन घबराहट और अनुभव की कमी से सब नाकाम रहा।

दो बार लिया पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने 16 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। 17 सितंबर को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया। 19 सितंबर को फिर एक दिन का रिमांड लिया गया। शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सगाई के बाद युवक की हत्या से सनसनी, पैंट की जिप मिली खुली…परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Also Read
View All

अगली खबर