बाड़मेर

पहले केबल नहीं आई, अब ट्रांसफार्मर की कमी, कब मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत

वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या से उपभोक्ता परेशान -घरेलू उपकरणों का पहुंच रहा नुकसान- कई माह पूर्व पांच ट्रंासफार्मर स्वीकृत, अब तक नहीं लगे
2 min read
पहले केबल नहीं आई, अब ट्रांसफार्मर की कमी, कब मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत
पहले केबल नहीं आई, अब ट्रांसफार्मर की कमी, कब मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत

बालोतरा.
नगर के पांच मोहल्लों में वोल्टेज सुधार को लेकर डिस्कॉम ने कई माह पूर्व पांच ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए थे, लेकिन अब तक इन्हें नहीं लगाने से हर दिन हजारों उपभोक्ताओं को पहले की तरह दिक्कतें उठानी पड़ रही है। परेशान उपभोक्ता डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर काटते-काटते थक हार चुके हैं, लेकिन पहले केबल व अब ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर जल्दी कार्य पूर्ण का आश्वासन देकर रवाना किया जा रहा है।

नगर में दशकों पुराने विद्युत तंत्र सुधार को लेकर प्रदेश सरकार ने कुछ वर्ष पूर्व आइपीडीएस योजना स्वीकृत की थी। इस पर डिस्कॉम ने शहर में भूमिगत विद्युत केबल बिछाने के साथ कई दर्जन नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए, लेकिन विगत वर्षों में शहर में विद्युत कनेक्शनों की संख्या व विद्युत उपभोग में हुई बढ़ोतरी से कई भागों में फिर से वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव पर विद्युत उपकरण पूरी क्षमता से नहीं चलने व इनके खराब होने को लेकर उपभोक्ताओं आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है। परेशान उपभोक्ताओं की मांग पर डिस्कॉम ने छह स्थानों पर नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत किए थे, जिस पर उपभोक्ताओं ने राहत की उम्मीद संजोई थी, लेकिन डिस्कॉम के इन्हें नहीं लगाने से उपभोक्ता राहत को तरस गए हैं।
बहाने पर बहाने, चक्करघिनी बने उपभोक्ता-नगर के हीरा-पन्ना गली, रेलवे द्वितीय फाटक, लूणों का चौक, ऋषिनाथ स्कूल, अग्रवाल कॉलोनी, लालजी का थान में नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति जारी की गई थी। इनमें से एक जगह ही ट्रांसफार्मर लगा है। डिस्कॉम अधिकारी पहले केबल व ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उपभोक्ताओं को घर का रास्ता दिखा रहे है। परेशान उपभोक्ता डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर काटते-काटते थक हार चुके हैं, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे।

कई बार बताई समस्या- वार्ड में स्वीकृत विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कई बार डिस्कॉम अधिकारियों को अवगत करवा चुका हूं। हर बार आश्वासन दे रहे हैं, उपभोक्ता राहत को तरस गए हंै। - जितेन्द्र जैन

वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या- मोहल्ले में लंबे समय से वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या है। बल्ब पूरे जलते नहीं व पंखे चलते नहीं है। स्वीकृति के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर परेशानी उठा रहे हैं। - महेन्द्र सुंदेशा

Published on:
07 Jul 2018 07:38 pm
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक