बाड़मेर

सब्जी की गाड़ी भर कर जा रहे थे, आ गई मौत

- बारात की बस-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

2 min read
बारात की बस-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

- सरवड़ी पुरोहितान के पास दुर्घटना

ये भी पढ़ें

दो विभागों के बीच फंसी 22 करोड़ की अंडरग्राउंड केबल, डेढ़ साल से अटकी पड़ी , आखिर कब निकलेगी बाहर?

-जोधपुर से बाड़मेर जा रही थी बारात

कल्याणपुर (बाड़मेर). राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर सरवड़ी पुरोहितान् बस स्टैण्ड के पास सोमवार सुबह बारात की बस व पिकअप में हुई भिड़ंत में एक जने की मौत हुई जबकि एक युवक घायल हो गया।

चान्दराई निवासी विशनाराम (35) पुत्र जैरूपाराम पटेल व कल्याणपुर निवासी प्रकाश (27 ) पुत्र मालाराम बालोतरा से पिकअप में सब्जी भर कर कल्याणपुर आ रहे थे। सरवड़ी सरहद में जोधपुर ? की ओर से आ रही निजी बस के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए पिकअप को टक्कर मारी। इस पर पिकअप के परखच्चे उखड़ गए। बस भी खेत मे जाकर रूकी। बारातियों से भरी बस बाड़मेर जा रही थी। गनीमत रही बस में सवार यात्री सकुशल रहे। बस चालक मौके से भाग छूटा। पुलिस ने पिकअप में फंसे घायलों को निकाल ग्रामीणों की मदद से संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल विशनाराम को 108 एम्बुलेंस से मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर रैफर किया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इधर, मोटरसाइकिल फिसली, सवार घायल
- करमावास गांव की घटना, घायल लूणी निवासी

समदड़ी पत्रिका. करमावास गांव के पास सोमवार शाम मोटरसाइकिल फिसलने से सवार घायल हो गया, जिसे जोधपुर रैफर किया गया। महेंद्र पटेल (28) पुत्र पप्पाराम पटेल निवासी लूणी, जोधपुर मोटरसाइकिल पर शाम 6 बजे लूणी से राखी की ओर जा रहा था। करमावास गांव के चौराहे पर मोटरसाइकिल फिसलने से गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस की सहायता से घायल को समदड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया। निसं.

बढ़ रही दुर्घटनाएं-
क्षेत्र में पिछले कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इनमें जहां मोटरसाइकिल सवारों के साथ हर माह दस-बारह हादसे हो रहे हैं तो बड़े वाहन भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार व लापरवाही सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें

अब पांच रुपए में नाश्ता और आठ रुपए में मिलेगा खाना
Published on:
05 Dec 2017 12:05 am
Also Read
View All