केन्द्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना
मायलावास (बालोतरा) . पधारो म्हारे देश कार्यक्रम के तहत रविवार रात्रि को मायलावास चौराहा के बाबा रामदेव मंदिर में बडग़ांव गुजरात के विधायक ने जिग्नेश मेवाणी ने उपस्थित लोगों को भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, किसान, शोषित वर्ग पर भाजपा अन्याय कर रही है। देश में लाखों लोगों के पास खाने को अनाज व रहने को मकान नहीं है। युवा बेरोजगार हैं। स्वच्छ भारत का नारा देने वाले प्रधानमंत्री अगर गांवों में घूमें, तो पता चले कि देश कितना स्वच्छ हुआ है। देश में हर दिन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे है, जिनकी कोई सुनवाई नहीं होती। 2 अप्रेल की घटना में राजनीति षडयंत्र के तहत बेकसूर युवाओं को सलाखों में डाला गया। किसान देश का अन्नदाता है, इसलिए सरकार को चाहिए कि उनका सरंक्षण करें।
मेवाणी ने कहा कि सरकार जाति, धर्म व वर्ग के नाम पर लोगों को भटका रही है। चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंके। सभा को राजस्थान टीम प्रभारी धर्मेन्द्र जाटव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर खंडप महंत आत्मानंद, हुकमाराम सोलंकी, पारस सोलंकी आदि मौजूद थे।
बालोतरा में सोमवार को मेघवाल युवा विकास समिति उपखंड बालोतरा की ओर से मेघवाल शिक्षण संस्थान परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष भल्लाराम राठौड़, संरक्षक श्याम डांगी, लीला नामा, विजय नामा, रामाराम बृजवाल आदि ने वडऩगर विधायक जिग्नेश मेवाणी को माला पहनाकर स्वागत किया। मेवाणी ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म से ऊपर उठकर वोट करें। संविधान का विरोध करने वालों के खिलाफ मतदान करें। दलित एकजुटता का परिचय दें।
कल्याणपुर . कस्बे में सोमवार को गुजरात वडनगर विधायक जिग्नेश मेवानी का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत के नेतृत्व में राजस्थान मेघवाल समाज महामंत्री हुकमाराम राठौड़, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव हीरसिंह चौहान, युवा नेता लखपतराज मेघवाल, मेघवाल समाज 24 खेड़ा युवा अध्यक्ष अनोप मेघवाल सीथली, उपखण्ड अध्यक्ष भलाराम राठौड़, विकास कोठारी, जालाराम कुआं आदि ने स्वागत किया।
पचपदरा. कस्बे में सोमवार को निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी का ढलाराम प्रजापत, ओम जयपाल, गोरधन जयपाल, सुबुद्धि लाल आदि ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।