बाड़मेर

अवकाश पर प्रतिबंध केआदेश अस्पष्ट, असमंजस में शिक्षक

बाड़मेर पत्रिकादीपावली पर्व पर छुट्टियां मनाने वाले शिक्षकों के लिए जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश के बाद असमंजस की स्थिति हो गई है। शिक्षकों को यह पता नहीं चल रहा है कि दिवाली अवकाश के दौरान घर जाना है या मुख्यालय पर रहना है।
2 min read
Oct 23, 2018
The order of ban on leave is unclear, teachers in dilemma
The order of ban on leave is unclear, teachers in dilemma

अवकाश पर प्रतिबंध केआदेश अस्पष्ट, असमंजस में शिक्षक

-जिला कलक्टर ने दिए थे आदेश-पीइइओ व शिक्षक हो रहे परेशान

बाड़मेर पत्रिका
दीपावली पर्व पर छुट्टियां मनाने वाले शिक्षकों के लिए जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश के बाद असमंजस की स्थिति हो गई है। शिक्षकों को यह पता नहीं चल रहा है कि दिवाली अवकाश के दौरान घर जाना है या मुख्यालय पर रहना है। इसके साथ पीइइओ भी इस संशय में हैं कि आदेश अस्पष्ट होने के कारण शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थिति देनी है या जिला मुख्यालय पर। वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा को लेकर जिला कलक्टर की ओर से पिछले दिनों जारी आदेश के चलते शिक्षकों में संशय बना है।

यह है जिला कलक्टर का आदेश

जिला कलक्टर के आदेश में बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के दौरान 28 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक जिले के समस्त राजकीय महाविद्यालय, राउमावि, रामावि, राउप्रावि व राप्रावि के कार्यरत समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों के 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक सभी प्रकार के अवकाशों पर प्रतिबंध रहेगा।

अब यह आ रही समस्या

आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा में ड्यूटी वाले शिक्षकों को रूकना है या अन्य शिक्षकों को विद्यालय में जाकर उपस्थिती देनी है। बाहरी जिले के शिक्षकों के लिए यह समस्या है कि उनको मुख्यालय पर रूकना है या अवकाश के दौरान घर जाना है।

पीइइओ को भी संशय में
अधिकांश पीइइओ के लिए यह समस्या आ रही है कि जिन शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगी है उनके अलावा शिक्षकों को विद्यालय बुलाना है या मुख्यालय पर रोकना है। ऐसे में शिक्षक पीइइओ से मार्गदर्शन मांग रहे हैं।

समस्या यह भी

वर्ष में दो बार संस्था प्रधान की ओर से विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाता है। लेकिन कलक्टर की ओर से सभी अवकाशों पर रोक के आदेश होने पर समस्या आ रही है कि स्कूल में अवकाश कर सकते हैं या नहीं।

स्पष्ट हो आदेश

चुनाव व परीक्षा महत्वपूर्ण हैं जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगे उनको पाबंद कर अन्य को अवकाश देने चाहिए। इसके लिए स्पष्ट आदेश होने चाहिए। संघ जिला कलक्टर से मिलकर मांग करेगा।
छगनसिंह लूणू, जिलाध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम

प्रदेश स्तर पर पत्र लिखेंगे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर स्पष्ट आदेश करने व अन्य शिक्षकों को मुक्त रखने की मांग की जाएगी।
बनाराम चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील

संघ मांग करेगा

ड्यूटी के शिक्षकों को छोड़कर अन्य को मुक्त करने के लिए संघ की ओर से मांग की जाएगी।
शेरसिंह भुरटिया, अतिरिक्त प्रदेश मंत्री राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ

असमंजस की स्थिति

वर्तमान में आदेश में स्पष्टता नहीं होने के कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। स्पष्ट आदेश होना चाहिए।
बांकाराम सांजटा, जिलाध्यक्ष, राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ

Updated on:
23 Oct 2018 09:04 am
Published on:
23 Oct 2018 09:04 am
Also Read
View All