12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकेत में बस से संबोधित करेंगे राहुल, ढाबादेह को नहीं माना उपयुक्त

झालावाड़ से कोटा की ओर जाते वक्त बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सुकेत में बस से खड़े होकर आमजन को संबोधित करेंगे।

2 min read
Google source verification
Rahul Road show

सुकेत में बस से संबोधित करेंगे राहुल, ढाबादेह को नहीं माना उपयुक्त

रामगंजमंडी/सुकेत.

झालावाड़ से कोटा की ओर जाते वक्त रोड शो के दौरान बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सुकेत में बस से खड़े होकर कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करेंगे। हिरियाखेडी में एक खेत में बने मंच पर वे पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
सुकेत से ढाबादेह, सहरावदा सहित सडक़ किनारे स्थित गांवों में वे बस से लोगों का अभिवादन करते हुए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे एसपीजी पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रोड़ शो के प्रस्तावित रूट का सोमवार को निरीक्षण किया। एसपीजी पुलिस अधीक्षक कमल खुल्बे के साथ पूर्व मंत्री भरतसिंह, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बैरवा, प्रदेश प्रभारी महासचिव सुशील शर्मा, प्रभारी सचिव मोहनलाल डागर, प्रशांत बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरोज मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत ने चर्चा करके सुकेत व हिरियाखेड़ी चौराहे के कार्यक्रम को मंजूरी दी।
सुकेत में बस स्टैण्ड चौराहे पर प्रदेश महासचिव बैरवा के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुश्ताक, पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सरपंच प्रहलाद राठौर को यहां प्रभारी बनाया गया है। हिरियाखेडी में एक खेत में बने मंच तक राहुल गांधी पहुंचेंगे, यहां पूर्व मंत्री बैरवा व कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ संभागीय उपाध्यक्ष कैलाश बंजारा राहुल का स्वागत करेंगे।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजीत पारख ने बताया कि हिरियाखेड़ी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल सलाम, कैलाश बंजारा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शकील अहमद को प्रभारी बनाया गया है। एसपीजी व प्रदेश कांग्रेस ने मॉनिटरिंग के लिए दोनों जगह पर अपने लोग लगाए हैं जो रोड शो आयोजन तक मौके पर रहेंगे।
सडक़ों पर खड़े रहेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत करने की तैयारी के साथ कांग्रेस से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी रोड शो के दौरान सडक़ पर रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस ए अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयन्दा के नेतृत्व में सुकेत में एएसआई कंपनी की खदान वाले सडक़ मार्ग पर स्वागत किया जाएगा। खीमच तिराहे पर ओम यादव के नेतृत्व में स्वागत होगा। अतरालिया, सहरावदा, दरा स्टेशन पर गांधी के स्वागत करने के लिए तैयारियां हैं।

Read More: राजनीति पर कंसे तंज, कवि बोले झौपडिय़ां महल कैसे हो गई...


दस मिनट का समय निर्धारित
मोडक़स्टेशन. राहुल गांधी के झालावाड़ से कोटा रोड शो के लिए रूट व स्वागत स्थल के लिए एसपीजी ने मंजूरी दे दी है। सोमवार को हिरियाखेड़ी स्थित एक फैक्ट्री पर कांग्रेस महासचिव रामगोपाल बैरवा, पूर्व मन्त्री भरत सिंह कुंदनपुर व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में हिरियाखेड़ी चौराहे पर स्थित एक खेत में स्वागत के लिए पांडाल लगाने का निर्णय लिया गया। एसपीजी ने राहुल के स्वागत व उद्बोधन का समय दस मिनट निर्धारित किया है। राहुल के स्वागत कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
सभा स्थल का लिया जायजा
मण्डाना. कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 24 अक्टूबर को झालावाड़ से कोटा तक रोड शो के तहत मण्डाना कस्बे में प्रस्तावित सभा को लेकर सोमवार को यहां पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने यहां का दौरा किया तथा सभा स्थल का जायजा लिया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी सभा स्थल का जायजा लिया तथा सभा में अधिकाधिक से अधिक भागीदारी को लेकर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नईमुद्दीन गुड्डू, पूर्व प्रधान कान्ती गुर्जर, उपप्रधान पदमा शर्मा आदि मौजूद थे।