बाड़मेर

जहां जीते वहां अजय कैसे रहें इस पर करें ंिचंतन- चन्द्रशेखर

भाजपा की बैठक आयोजित

2 min read
जहां जीते वहां अजय कैसे रहें इस पर करें ंिचंतन- चन्द्रशेखर

बाड़मेर. भाजपा बाड़मेर की वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय होटल में रविवार को संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य निश्चित है। यह चुनावी नहीं संगठनात्मक बैठक है। हमें निरंतर कार्य करते रहना है। हमारे मन में विधानसभा जीत के अनुसार कार्य करने का है जिसके लिए हमें पंच, सरपंच, पार्षद, चेयरमैन, प्रमुख बोर्ड तथा निगमों के अध्यक्ष, सोसायटी के अध्यक्ष विधायक सांसद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को यह लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी है।

पार्टी की संपूर्णता के बारे में विचार कर कार्य करना चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि हम कार्यक्रम के लिए प्रवास करते हैं जबकि प्रवास सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी नहीं पहुंची है वहां कैसे पहुंचे जहां पहुंची वहां कैसे जीते तथा जहां जीते वहां अजय कैसे बने, इस पर कार्यकर्ताओं को चिंतन करना चाहिए।

उन्होंने जिला मंडल तथा बूथ स्तर पर नियमित बैठकें करने के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी तथा अपने जिले में भी कार्य पद्धति के विकास होने की बात कही।

इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने साफा पहनाकर चन्द्रशेखर का सम्मान किया तथा स्वागत भाषण दिया। जिला महामंत्री संपत राज बोथरा ने दुपट्टा पहना तथा बालाराम मूंढ ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। आनंद पुरोहित ने स्वागत गीत गाया। बैठक के प्रारंभ में ही कोरोना के समय काल का शिकार हुए कार्यकर्ताओं तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी ।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व विधायक तरुण कागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूप सिंह राठौड़, जिला महामंत्री संपत राज बोथरा, डॉ प्रियंका चौधरी, अनंत राम विश्नोई, लक्ष्मण वडेरा, रमेश सिंह इंदा, अशरफ अली आदि उपस्थित थे।

द्वितीय बैठक में बाड़मेर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा 365 दिन चलने वाली पार्टी हैञ उन्होंने सशक्त मंडल सक्रिय बूथ इकाई तथा पन्ना प्रमुख इन तीन बातों को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश मोदी, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंडक, पूर्व जिला महामंत्री वीर सिंह भाटी तथा कैलाश कोटडिया, अंबालाल अलबेला उपस्थित थे।

Published on:
29 Aug 2021 11:59 pm
Also Read
View All