बाड़मेर

राजस्थान के इस दिक्कत मंत्री ने नाकोड़ा में नवाया शीश, की अमन चैन की दुआ, पढि़ए पूरा समाचार

भाजपा पदाधिकारियों, सदस्यों ने स्वागत किया

2 min read
राजस्थान के इस दिक्कत मंत्री ने नाकोड़ा में नवाया शीश, की अमन चैन की दुआ, पढि़ए पूरा समाचार

बालोतरा. गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को नाकोड़ा तीर्थ में मूलनायक पाश्र्वनाथ, अधिष्टायक भैरवदेवके दर्शन व पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंदिर में करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गृह मंत्री ने पारसमल चौपड़ा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान से सिल्क सारा सेवा संस्थान की ओर से नाकोड़ा में पौधरोपण कार्य का शुभारंभ किया। संस्थान अध्यक्ष रमेश चौपड़ा ने पौधरोपण कार्य के बारे में जानकारी दी। ट्रस्ट मण्डल अध्यक्ष अमृतलाल़, उपाध्यक्ष अशोक चौपड़ा, कोषाध्यक्ष गणपत चंद पटवारी, ट्रस्टी लूणकरण, भंवरलाल बोथरा, किशोर सिंघवी, महेंद्र चौपड़ा, बाबूलाल सिंघवी, अशोक चौपड़ा, चन्द्र शेखर छाजेड़ ने ट्रस्ट की ओर से गृहमंत्री का स्वागत किया। कटारिया शनिवार को जालोर से शाम 5.30 बजे नाकोड़ा पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तीर्थ में मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक भैरव देव की विधि- विधान से पूजा की। जैन नाकोड़ा ट्रस्ट अध्यक्ष अमृत जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा, महेन्द्र चौपड़ा, हुलास बाफना आदि ने गृहमंत्री का स्वागत किया। ट्रस्ट कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक गणपत बांठिया, शिक्षक प्रकोष्ठ के मोहनलाल जोशी, पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, अरूण सालेचा, रामलाल गोठी, रूपाराम प्रजापत, कृष्ण बोराणा आदि भाजपा पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्रामीणों से मुलाकात की। विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ उनकी समस्याएं सुनी। गृह मंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू से कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

जैन तीर्थ नाकोड़ा पर रविवार को राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी व भाजपा पदाधिकारियों, सदस्यों ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया।

बाढ़ आपदा कोष से शहर के दो सीसी. सड़कों के लिए 3 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृत पर कटारिया का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, पचपदरा मण्डल अध्यक्ष कल्याण सिंह गोपड़ी, भाजपा नेता गणपत बांठिया, महामंत्री डूंगर देवासी, गोपाल पारीक, अनिल जैन, नारायण सिंह मालानी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

ऋण माफी की बाट जो रहे जिले के किसानों को और इंतजार करना पड़ेगा

Published on:
03 Jun 2018 09:55 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज