बाड़मेर

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धा का ज्वार, दर्शन-पूजन को लगी कतारें

देवालयों में उमड़ा जन सैलाब,
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 8:12 PM IST
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धा का ज्वार, दर्शन-पूजन को लगी कतारें
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धा का ज्वार, दर्शन-पूजन को लगी कतारें


-

बालोतरा.
शहर, क्षेत्र में बुधवार को शरद पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने इस दिन व्रत रखकर देवालयों में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालु सूर्योदय से पूर्व जगकर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। खेड़ रणछोडऱाय, नाकोड़ा, माता राणी भटियाणी, ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा, बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम में दर्शन के लिए बालोतरा व क्षेत्र के गांवों से श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए पैदल पहुंचे। मंगला आरती उतारी। खेड़ रणछोडऱाय तीर्थ में भगवान रणछोडऱाय प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर शृंगार किया गया। जिले भर से बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान रणछोडऱाय, वीर हनुमान, सत्यनारायण, महालक्ष्मी, ब्रह्माजी, शिवजी व जोगमाया मंदिर में दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। नाकोड़ा तीर्थ पर देश के कोने-कोने व जिले भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक भैरव देव की पूजा-अर्चना कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेला सा माहौल रहा। माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल में भी पूरे दिन दर्शन-पूजन के लिए कतारें लगी। ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इन्होंने ब्रह्माजी, शिवधुणा, रामेश्वर महादेव, भगवान सत्यारायण व बैकुण्ठ धाम के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। पचपदरा के भगवतीबाई आश्रम में भी क्षेत्र भर से बड़ी श्रद्धालु उमड़े।

समदड़ी ञ्च पत्रिका. शरद पूर्णिमा को मठ, मन्दिरों में दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कस्बे के ललेची माता मन्दिर में कस्बे व क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। अलख दरबार झूंपा मठ में भी दिनभर दर्शनों के लिए श्रद्वालुओं का आवागमन बना रहा । हिंगलाज माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की । संत मुत्युजंयपुरी के सान्निध्य में कार्यक्रम हुआ। मांगला हिंगलाज माता मन्दिर, दोवल माता मन्दिर, सारणेश्वर महादेव मठ भलरों का बाड़ा, रामदेव मन्दिर होतरड़ा, नया रामदेवरा मोकण्डी, बजरंग वाटिका, बगेची, पीपाजी मन्दिर, विश्वकर्मा मन्दिर, लिखमीदास महाराज मन्दिर, श्रीयादे मन्दिर सहित आसपास के देवालयों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

Published on: