बाड़मेर

अफसर बनना है तो हवाई चप्पल पहनकर देनी होगी परीक्षा

बाड़मेर. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 जिला मुख्यालय पर रविवार को होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे सम्पन्न होगी।

2 min read
To be an officer, Then wear a sandal
To be an officer, Then wear a sandal


अफसर बनना है तो हवाई चप्पल पहन कर देनी होगी परीक्षा

बाड़मेर में 31 केंद्र, 8400 अभ्यर्थी ऑफिसर के लिए आजमाएंगे भाग्य ---फोटो

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा पर एक नजर-10 से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा-15 सरकारी शिक्षण संस्थान में केंद्र-16 निजी स्कूलों में भी होगी परीक्षा-31 केंद्र बाड़मेर जिला मुख्यालय पर-8400 अभ्यर्थी हंै पंजीकृत

-5 सतर्कता दल गठित

बाड़मेर. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 जिला मुख्यालय पर रविवार को होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे सम्पन्न होगी।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए 31 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 16 निजी व 15 केंद्र सरकारी शिक्षण केंद्रों में बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर केद्राधीक्षक व वीक्षक सरकारी कार्मिक होंगे। अभ्यर्थियों को दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा में देरी से पहुंचने वालों को 10 बजकर 10 मिनट तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद केंद्र में प्रवेश नहीं होगा। परीक्षा के लिए 5 सतर्कता दल बनाए गए हैं। ये दल पूरी परीक्षा के दौरान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जिनमें पुलिस, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

---
परीक्षार्थी को ये लाना होगा साथ

-उपस्थिति पत्र
-फोटोयुक्त परिचय-पत्र

-पासपोर्ट साइज फोटो
-पारदर्शी पैन

प्रशासन ने बैठक में दिए निर्देश
आरएएस-प्री परीक्षा को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में एडीएम राकेश कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त केंद्रों पर सुरक्षा व तलाशी के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।

नियंत्रण कक्ष प्रारंभ
परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटिंरंग एवं समन्वय से संबंधित कार्य के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220007 है। यह नियंत्रण कक्ष शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। कक्ष 4 अगस्त को शाम 5 बजे तक तथा परीक्षा के दिन 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्यरत रहेगा। नायब तहसीलदार धर्मेंद किशोर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।परीक्षा के लिए 5 सतर्कता दल बनाए गए हैं।

Published on:
04 Aug 2018 07:56 am