बाड़मेर

ट्रैक्टर में घुसा ट्रक, एक की मौत दो घायल

ट्रक भीमरलाई फांटे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुस गया

2 min read
Tractor rammed into truck, one killed, two injured
Tractor rammed into truck, one killed, two injured

बायतु. राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर भीमरलाई फांटे के पास शुक्रवार तड़के एक ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोधपुर से बायतु की तरफ आ रहा ट्रक भीमरलाई फांटे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुस गया।

इससे ट्रक चालक सत्ताराम (35) पुत्र सांगाराम भील निवासी सेतरौली गिराब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जालाराम पुत्र देराजराम भील व सुरेश कुमार पुत्र प्रह्लादराम भील निवासी गगरिया घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय बायतु लाया गया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंप दिया।

चालक केबिन में फंसा

हादसे में चालक ट्रक के केबिन के अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा बड़ी मशक्कत कर क्रेन व जेसीबी की सहायता से उसे बाहर निकाला। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़े...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

धोरीमन्ना. राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर मीठी के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगमालराम पुत्र धनाराम सुथार निवासी खारा बाइक से अपने ससुराल कोजा जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर घायल को निजी वाहन से धोरीमन्ना अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल में करीब आधा घंटा कोई चिकित्सक नहीं मिला। इसके बाद पहुंचने चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सवारियों को लेकर परिचालक उलझे, शांतिभंग में गिरफ्तार

शिव. कस्बे से गुजर रही निजी बसों के परिचालक सवारियों को लेकर गुरुवार रात को आपस में उलझ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों बसें बाड़मेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी।

फलसूंड फांटे के पास सवारियों के विवाद को लेकर दोनों बसों के परिचालक उलझ गए। इस पर परिचालक असरदखान पुत्र हसनअली, बुद्धदान पुत्र दुर्गादान, मनोहरसिंह पुत्र दीनदयालसिंह व स्वरूपसिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं दोनों बसों को कागजात के अभाव में थाने में खड़ी करवाई।

Published on:
17 Nov 2018 08:04 pm