19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सुरक्षा व शिक्षा जरूरी, नेता हो ईमानदार

- मेरा वोट मेरा संकल्प

2 min read
Google source verification
Women's safety and education are important, leaders should be honest

Women's safety and education are important, leaders should be honest

बायतु . क्षेत्र की कई मुद्दे हैं जिन पर विचार होना जरूरी है। इसको लेकर बायतु क्षेत्र के युवाओं ने अपने वोट को लेकर संकल्प दोहराया।

महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित

वर्तमान में महिलाओं पर अत्याचार बढऩे लगे हैं। ज्यादातर महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हैं। इसको लेकर आने वाले प्रत्याशी ठोस कदम उठाएं।
-प्रमिला बेनीवाल (छात्रा)

पिछड़े तबके की लड़कियों को शिक्षा मिले-

पिछड़े इलाकों में लड़कियां आज भी शिक्षा से वंचित हैं। महिला शिक्षा को लेकर जनप्रतिनिधियों को जागरूकता लानी होगी। तभी हमारा मतदान सार्थक होगा।
-मधुबाला गोदारा (छात्रा)

हर एक मत जरूरी

हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत कीमती है। एक मत भी देश के लिए गलत सरकार को चुनने से रोक सकता है।
-सरिता सऊ (छात्रा)

चुनाव में नहीं आए जाति-धर्म

मतदान जाति व धर्म के आधार पर नहीं किया जाना चाहिए। पहले सभी का एजेंडा पढ़कर देश हित के लिए उपयोगी देखकर ही मत डालें।
-ज्योति(ग्रहिणी)

राजनीति में महिलाएं हो भागीदार

वर्तमान में देश व राज्य की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। जीतने वाला प्रयाशी इसका ध्यान रखें।
-पंकज सोलंकी(छात्रा)

बायतु में महिला कॉलेज की आवश्यकता

बायतु मुख्यालय पर वर्तमान में लड़कियों के लिए अलग से महाविद्यालय की जरूरत है। इससे पढ़ाई के लिए कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।
-विनीता जाणी(छात्रा)

ईमानदार व्यक्ति हो उम्मीदवारों

उपयुक्त ईमानदार और जनहित के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति के पक्ष में मतदान करना चाहिए। तभी सच्चे अर्थों में वास्तविक लोकतंत्र की रक्षा संभव है।
-मरवो (ग्रहिणी)

जनहित में बने योजनाएं

मतदान तभी सार्थक होगा जब एक अच्छी सरकार अस्तित्व में आती है। हर वर्ग व समस्या को लेकर योजनाएं बना समाधान होना चाहिए।
-अणसी देवी (गृहिणी)

किसानों को मिले राहत

अकाल की वजह से किसान संकट में हैं, उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। आने वाली सरकार किसान हित में कार्य करें।
-सोनिया कोडेचा (गृहिणी)

भ्रष्टों को मिले कड़ी सजा

भ्रष्टाचार बढ़ाने वालों के खिलाफ कड़े नियमों का प्रावधान में लाना होगा। तभी मतदान किया हुआ सार्थक होगा।
-उषा पूनड़ (छात्रा)

झूठे वादे बर्दाश्त नहीं

चुनाव लडऩे वाला प्रत्याशी आमजन से झूठे वादे कर वोट ना बटोरे। वह ठोस मुद्दों को लेकर आमजन के बीच आए।
-चुन्नी देवी (गृहिणी)

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग