
resolution of voting
बालोतरा. राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा शनिवार को पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। आयोजित कार्यक्रर्मों में क्षेत्र के लोगों से संवाद किया गया। लोगों ने विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे रखे तथा जन एजेण्डा के क्रियान्यवन को लेकर सुझाव दिए। वहीं, स्वयं मतदान करने व आसपास के लोगों को मतदान करवाने का संकल्प दिलाया।
बालोतरा के डाक बंगले के बाहर संवाद में बड़ी संख्या में लोगोंं ने भाग लिया। उन्होंने जन एजेण्डा के क्रियान्यन की बात करते हुए स्वयं मतदान करने, आसपास के लोगों को अधिकाधिक मतदान करवाने, क्षेत्र की समस्याओं को जानने वाले समझदार, जबाबदेह व ईमानदार निष्पक्ष छवि के प्रतिनिधि को चुनने का संकल्प लिया।
इन मुद्दों पर रखे सुझाव-
उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्या बालोतरा को जिला बनाने की जरूरत को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि क्षेत्र के गांवों से जिला मुख्यालय की दूरी 180 से 200 किमी है। साधनों की अधिक कमी है। जिला के अभाव में शहर, क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है।
ओवरब्रिज, बालोतरा चिकित्सालय में ट्रोमा सेंटर, रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, गांवों में मीठे पानी की नियमित आपूर्ति व्यवस्था करने, चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक लगाने, महाविद्यालय में विज्ञान संकाय, एनसीसी खोलने, कन्या महाविद्यालय को क्रमोन्नत करने आदि कई सुविधाओं की जरूरत है। आमजन ने इसके संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
सिवाना में इन मद्दों पर रखे सुझाव-
सिवाना के पंचायत समिति के सामने कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जागरूक लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से समूचे विधानसभा क्षेत्र में मीठे पानी की आपूर्ति करने, बालोतरा-समदड़ी- कल्याणपुर सड़क बनाने, सिवाना में दमकल सुविधा प्रारंभ करने, चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पद भरने, विशेषज्ञ चिकित्सक लगाने, चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी करने, प्रत्येक गांव तक सड़क, बिजली व पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज सुविधा शुरू करने आदि विकास के मुद्दों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
शुद्ध का युद्ध-
जागो जनमत यात्रा के संवाद कार्यक्रम से पहले बालोतरा व सिवाना में उपस्थित लोगों को फेसबुक व राजस्थान पत्रिका के साझा अभियान शुद्ध के लिए युद्ध में आमजन को फेक न्यूज को लेकर जागरूक किया गया। मतदाताओं को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के बारे में बताते हुए आने वाले मैसेज की सत्यता के बारे में परखने की समझ विकसित की गई। बताया गया कि मैसेज को सबसे पहले अच्छी तरह पढें़ और समझें।
आसपास के लोगों के साथ इस पर चर्चा कर इसकी सत्यता को परखें। अच्छी तरह समझ में आने पर ही इसे फारवर्ड करें। फेक न्यूज से बचने व इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। न्यूज सही है या गलत इसकी जानकारी तत्थों को समझकर ही की जा सकती है।
आमजन को बताया गया कि वायरल होने वाले मैसेज के बारे में पूर्ण जानकारी करने के साथ ही किसी ओर को आगे भेजना चाहिए। जिससे की कोई गलत जानकारी आगे नहीं बढ़ें।
Published on:
17 Nov 2018 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
