19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
गिनाए मुद्दे, लिया संकल्प
Play video

गिनाए मुद्दे, लिया संकल्प

www.patrika.com/sikar-news/
Google source verification

सीकर. राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज को लेकर आज भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राओं को फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें फेक न्यूज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।

बताया गया कि फेक न्यूज सामान्य संदेश के साथ साथ फोटो, ऑडियो और वीडियो में छेड़छाड़ कर परोसी जा रही है। जिसका मकसद किसी के पक्ष या विपक्ष में माहौल बनाना या सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करना है। लिहाजा ऐसी खबरों पर ना तो विश्वास किया जाए और ना ही उसे आगे प्रेषित नहीं किया जाए। इतना ही नहीं फेक न्यूज के बारे में दूसरे लोगों को भी सचेत किया जाए।

 

पत्रिका का चैलेंज और संकल्प लिया


फेक न्यूज पर जानकारी देने के साथ इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्र छात्राओं को पत्रिका का वोट चेैलेंज भी दिया गया। जिसे सबसे पहले संस्थान निदेशक शीशराम रणवां ने स्वीकार किया और इसके बाद पूरे स्टाफ ने स्वीकार करते हुए छात्र छात्राओं को दिया। जिसे सभी विद्यार्थियों ने भी स्वीकार करते आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम का समापन पत्रिका के संकल्प कार्यक्रम से हुआ। जिसमें मौजूद लोगों ने आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने के साथ साथ स्वच्छ और ईमानदार छवि के उम्मीदवार का चयन करने और फेक न्यूज से सचेत रहते हुए स्वविवेक से मतदान करने की शपथ ली।