19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापंचायत बुलाई, कांग्रेस पदाधिकारियों ने भेजे इस्तीफे, प्रत्याशी बदलने की मांग

- विधानसभा सिवाना में कांगे्रस प्रत्याशी का जमकर विरोध - नाराज लोगों ने उछाली रेत- कार्यकर्ताओं की महापंचायत में पहुंचे प्रत्याशी को बोलने नहीं दिया  

less than 1 minute read
Google source verification
Resignation sent by Congress office bearers, demand for change in cand

Resignation sent by Congress office bearers, demand for change in cand

बालोतरा/सिवाना. सिवाना विधानसभा के लिए कांग्रेस की ओर से पंकज प्रतापसिंह को प्रत्याशी घोषित करने ही भारी विरोध शुरू हो गया। कांग्रेस अनुसाचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल ने नाराजगी जताते हुए पद से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया तो इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर को महापंचायत बुला दी जिसमें क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां

दोपहर करीब 1.15 बजे महापंचायत में प्रत्याशी पंकज प्रतापसिंह अचानक पहुंच गए जिनको युवा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। कांग्रेस व इनके विरोध में जमकर नारे लगाए। करीब 15 मिनट चले विरोध के दौरान प्रत्याशी पंकज प्रतापसिंह ने अपना पक्ष रखना चाहा, लेकिन युवा कार्यकर्ताओं ने उनकी नहीं सुनी।

कई जनों ने भीड़ में रेत भी उछाली। इस पर वे बैरंग लौटे। बैठक में मौजूद सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह पादरू, पीसीसी सदस्य महंत निर्मल दास, बालाराम चौधरी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं ने प्रत्याशी को पैराशूट प्रत्याशी बताते हुए अपने इस्तीफे पार्टी के आलाकमान को भेजे।

सिवाना में प्रत्याशी बदलने के लिए कमेटी बनाई गई। कमेटी के माध्यम से एआईसीसी एवं पीसीसी को मेल भेज कर प्रत्याशी बदलने की मांग की। प्रत्याशी नहीं बदलने पर सभी ने मिलकर व सर्वसम्मति से एक को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा कर चुनाव लडऩे की बात की।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग