
- पाटोदी-पचपदरा सड़क पर झांडि़यों के चलते दुर्घटना की आशंका, शिकायत के बाद नहीं हो रही कार्रवाई
पाटोदी. पाटोदी- पचपदरा सड़क के दोनों ओर घनीकंटीली झाडिय़ां होने से आवागमन को लेकर हर दिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। घुमावदार मोड पर सामने से आते वाहन दिखाई नहीं देने पर हादसे होते हैं। रात्रि में सड़क से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। इससे परेशान ग्रामीण कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग से इन्हें कटवाने की मांग कर चुके हंै, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि यह सड़क क्षेत्र की व्यस्ततम सड़कों में से एक है। एेसे में हर वक्त वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के दोनों ओर कंटीली झांडि़यों इतनी बड़ी हो गई है कि अब सड़क पर गुजरने वाले वाहनों से यह लग रही है। यहां आवागमन दौरान वाहनों से टकराती झाडिय़ों पर इनमें बैठे लोग चोटिल होते हैं। वहीं सामने से आने वाले वाहन आसानी से नहीं दिखाई देते हैं। इस पर हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। घटित दुर्घटनाओं में कई जने घायल हो चुके हैं। इससे परेशान ग्रामीण, वाहन चालक कई बार संबंधित ग्राम पंचायतों व सार्वजनिक निर्माण विभाग से झाडिय़ों को कटवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
हादसों का डर-
पचपदरा- पाटोदी सड़क के दोनों
ओर कंटीली घनी बबूल की झाडिय़ां हैं। इससे हर समय दुर्घटना घटित होने का डर सताता है, लेकिन इन्हें नहीं कटवाया जा रहा है। कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।
- सोहन लाल सोनी
कई बार मांग पर नहीं सुनवाई-
पचपदरा-पाटोदी सड़क के दोनों ओर घनी कंटीली झाडि़यां हादसे को न्योत रही है। घुमावदार मोडों पर संकेत बोर्ड भी नहीं है।
ग्राम पंचायत व सार्वजनिक विभाग संकेत बोर्ड लगाने व झाडिय़ां नहीं कटवा रहे हैं। हमने कई बार इसकी शिकायत की, लेििकन सुनवाई नहीं हो रही।-
गौतम लिम्मा