बाड़मेर

गेहूं में कचरा निस्तारण संयंत्र समेत शहर में दो नालों का होगा निर्माण

लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान होगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 12:10 AM IST
गेहूं में कचरा निस्तारण संयंत्र समेत शहर में दो नालों का होगा निर्माण
गेहूं में कचरा निस्तारण संयंत्र समेत शहर में दो नालों का होगा निर्माण

बाडमेर.बाड़मेर नगरपरिषद में कचरा निस्तारण की लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान होगा।

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि बाड़मेर शहर का कचरा पॉइंट गेहूं गांव में है, वहां लगातार बढ़ रहे कचरे की वजह से ग्रामीणों समस्या हो रही थी। ग्रामीण लंबे समय से कचरा निस्तारण की मांग कर रहे थे हालांकि पूर्व में जयपुर स्तर पर कई बार टेंडर किए, ठेकेदार नही आने की वजह से कचरा प्लांट नही लग रहा था।विधायक जैन ने बताया कि वे ग्रामीणें की इस समस्या के निस्तारण के लिए में लंबे समय से प्रयासरत थे जिस पर अब सफलता मिली है ।

जैन ने कहा कि गेंहू में कचरा निस्तारण के लिए 50 लाख की लागत से ठोस कचरा निस्तारण प्लांट स्वीकृत हो गया और वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गई है। विधायक जैन ने कहा कि प्लांट लगने से वर्षो से पड़े कचरे का निस्तारण हो जाएगा।

साथ ही कचरा निस्तारण पॉइंट तक डामर सडक़का भी नवीनीकरण कार्य स्वीकृत हो गया है जो जल्द ही पूरा होगा।

जैन ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी में नवले की चक्की के पास नाला की समस्या से आमजन को परेशानी हो रही थी उसके लिए भी इंदिरा कॉलोनी, तिलक नगर , सर्किट हाउस के पीछे होते हुए मुख्य नाले को जोड़ा जाएगा।

1 करोड़ की राशि की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। कुड़ला गाांव में सीवर पानी की समस्या के समाधान के लिए कुडला से दुधई नाडी तक नाला निर्माण के लिए 1 करोड़ की राशि खर्च होगी।

Published on: