बाड़मेर

अनियंत्रित बस की टक्कर, बाइक सवार 3 घायल, 1 की मौत

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
• •
Jun 28, 2019
Uncontrolled bus collision, bike rider injures 3, death of 1
Uncontrolled bus collision, bike rider injures 3, death of 1

अनियंत्रित बस की टक्कर, बाइक सवार 3 घायल, 1 की मौत
एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे चार लोग
- रामसर थाना क्षेत्र के गागरिया गांव की घटनाघायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल बाड़मेर पहुंचाया
बाड़मेर
रामसर थाना क्षेत्र के गागरिया गांव के पास मुनाबाव सड़क मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार 4 जने गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायल एक जने ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार गागरिया के पास बस की टक्कर से फोजारिया निवासी मीर खान (13), इरफान(09) पुत्र मिश्रीखान, नजीरखान पुत्र हंसन खान व मोलवी गुलाम पुत्र खमीशाखान गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय अस्पताल बाड़मेर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर रैफर किया। जोधपुर अस्पताल में उपचार के दौरान घायल मोलवी गुलाम की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
28 Jun 2019 08:35 pm