बाड़मेर

रोडवेज की वोल्वो बस जयपुर गई, 5 दिनों से नहीं लौटी

https://www.patrika.com/barmer-news/

less than 1 minute read
Oct 31, 2018
Volvo bus of roadways went to Jaipur, not returned for 5 days

रोडवेज व कंपनी के बीच रुपयों को लेकर विवाद : यात्रियों को निरस्त करवाने पड़ रहे रिजर्वेशन
रोडवेज की वोल्वो बस जयपुर गई, 5 दिनों से नहीं लौटी

बाड़मेर . जयपुर- बाड़मेर के बीच चलने वाली रोडवेज की वोल्वो बस पिछले 5 दिनों से बंद है। इससे त्योहारी सीजन में लग्जरी बस से आने-जाने यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
रोडवेज व लग्जरी बसों का मेंटिनेंस करने वाली कंपनी के बीच रुपयों को लेकर विवाद इसका कारण बताया जा रहा है। रोडवेज के अनुसार बाड़मेर से 25 अक्टूबर को जयपुर गई बस वापस नहीं लौटी। इसके चलते यात्रियों को रिजर्वेशन निरस्त करवाने पड़े। वहीं बस बंद होने के कारण रिजर्वेशन कैंसिल होने का सिलसिला जारी है।
जयपुर में खड़ी हैं बसें : बसों का संचालन बंद होने के कारण अन्य स्थानों के लिए चलने वाली लग्जरी सहित वोल्वो बसें जयपुर रोडवेज के वर्कशॉप में कई दिनों से धूल फांक रही हैं। इसमें बाड़मेर-जयपुर के बीच चलने वाली एकमात्र वोल्वो बस भी शामिल है।
त्योहारी सीजन में
बढ़ी परेशानी
लग्जरी बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए जयपुर के लिए एकमात्र चलने वाली रोडवेज की वोल्वो बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। दीपावली से पूर्व कई लोगों ने घर वापसी के लिए बस के लिए रिजर्वेशन करवाया था। अब पिछले 5 दिनों से बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।
यात्रियों को टिकट
का दे रहे रिफंड
&रोडवेज और बसों की मेटिनेंस करने वाली कंपनी के बीच पैसों को लेकर विवाद है। इसके कारण वोल्वो बंद है। रिर्जेवेशन कैंसिल करवाने वाले यात्रियों को रिफंड दे रहे हैं।
यशवंत सिंगारिया, मुख्य प्रबंधक, बाड़मेर आगार

ये भी पढ़ें

चार माह से ठीक नहीं हुआ बूस्टर, अब मोटर भी जली

ये भी पढ़ें

खादी ग्रामोद्योग के बंद सभी सेंटर फिर शुरू होंगे
Published on:
31 Oct 2018 08:43 pm
Also Read
View All