बाड़मेर

मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें

रात्रि चौपाल में मतदान की दी जानकारी

2 min read
मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें


बालोतरा.

ये भी पढ़ें

खाली भूखण्ड में कंटीली झाडि़यां, बीमारी को न्योता, लोग परेशान

स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर के शारदे छात्रावास में क्रॉफ्ट मेला का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोग की सामग्री बनाई। स्वीप अभियान प्रभारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी कपड़े, प्लास्टिक बोतल, अखबार आदि से लैम्प, बैग आदि कई प्रकार की उपयोगी सामग्री बनाई। मतदान करने के लिए प्रेरित करने को लेकर सुंदर रंगोलियां बनाई। महिलाओं ने इसका अवलोकन किया। छात्रों ने नुक्कड नाटक, गीत, नृत्य से मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रस्तुत चुनावी फड की सभी ने सराहना की। मेला का निरीक्षण करते हुए उपखंड अधिकारी अनिल महला ने मेले में बनाई गई उपयोगी वस्तुओं की सराहना की। लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, हंसराज, लक्ष्मण, राकेश आदि मौजूद थे।

रात्रि चौपाल में मतदान की दी जानकारी

समदड़ी ञ्च पत्रिका. कस्बे के बावड़ी चौक में सोमवार रात स्वीप कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें विकास अधिकारी अतुल सोलंकी, पंचायत प्रसार अधिकारी सुरेश व्यास व करनाराम पटेल ने ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया, बैलेट यूनिट , वीवीपेट मशीन प्रयोग , कन्ट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिटके बारे में जानकारी दी। उन्होंने भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही । नि स.

वाहनों की सघन जांच की


समदड़ी ञ्च पत्रिका. विधानसभा चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता पालना को लेकर सोमवार रात उडऩदस्ता प्रभारी विकास अधिकारी अतुल सोंलकी ने करमावास चौराहे पर वाहनों की तलाशी ली । उन्होंने चुनाव में अनुचित साधनों के उपयोग, अवैध शराब रोकथाम, मतदाताओं को प्रलोभन देने को रोकने को लेकर वाहनों की तलाशी ली । सोलंकी ने बताया कि वाहन तलाशी का अभियान चुनाव सम्पन्न होने तक जारी रहेगा । इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी करनाराम पटेल, सहायक थानाधिकारी वभूतसिंह, कांनिस्टेबल धर्मपाल व राजूराम मौजूद थे । नि स.

ये भी पढ़ें

पहले बारिश ने दिया धोखा, अब दूरी बनी बैरन
Updated on:
23 Oct 2018 09:20 pm
Published on:
23 Oct 2018 09:11 pm
Also Read
View All