बाड़मेर

छात्रसंघ चुनाव 2018 : वोट के लिए हाथ जोड़ विनती, पैर भी पकड़े, कैंपस के बाहर उत्साह

छात्रसंघ चुनाव 2018 : कॉलेज कैंपस में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस जवान - उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में सील बंद - सात कॉलेज में मतदान प्रक्रिया संपन्न, आज होगी मतगणना
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 6:14 PM IST
Voting in government seven college endowed with enthusiasm
Voting in government seven college endowed with enthusiasm

बाड़मेर. छात्रसंघ चुनावों को लेकर सोमवार को जिले की सरकारी सात कॉलेज में सोमवार को मतदान उत्साह के साथ संपन्न हुए। मतदान के बाद मतपेटियों को बंद कर सील कर दिया गया। अब मंगलवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आएगा। चुनावों को लेकर छात्र संगठनों में उत्साह रहा।

कॉलेज कैंपस में बाहर नारेबाजी के साथ मतदाताओं के सामने छात्रनेता व प्रत्याशी हाथ जोड़ कर वोट मांगते नजर आए। जिले की सबसे बड़े पीजी कॉलेज में 67.17 फीसदी मतदान रहा, जबकि एमबीसी गल्र्स कॉलेज में 69.15 फीसदी रहा। अन्य बालोतरा की एमबीआर कॉलेज में 75.86 व डीआरजे में 67.90 फीसदी मतदान रहा। वहीं पीजी कॉलेज में एक फर्जी मतदाता बनकर पहुंचा युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दूसरे का डालने आया तो पकड़ा गया
पीजी कॉलेज में वोट डालने के आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का परिचय पत्र चेक कर प्रवेश दिया गया। इसके बावजूद एक विद्यार्थी मुख्य द्वार से बूथ तक दूसरे का वोट देने पहुंच गया। यहां जांच में पुलिस ने पकड़ लिया। उसे कोतवाली थाने ले गए। इसको लेकर प्राचार्य कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। आरोपी हनुमान पुत्र बाखराराम विद्यार्थी सुरेश पुत्र प्रभुराम की जगह वोट देने पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

मोबाइल पर रही रोक
मतदान के दौरान कॉलेज कैंपस में पुलिस व कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रत्येक मतदाता की वीडियोग्राफी करवाई गई। मुख्य द्वार पर प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को कैंपस परिसर में मोबाईल लाने पर रोक लगी रही। यहां कई विद्यार्थी मोबाइल दीवारों पर रखकर वोट देने पहुंचे।

हाथ जोड़े-पैर पकड़ करते रहे विनती
जिले के पीजी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार दावेदार है। यहां सभी प्रत्याशी अंतिम क्षण तक मतदाताओं के सामने हाथ जोड़ विनती कर वोट मांग रहे थे। इससे पहले प्रत्याशियों व अन्य समर्थक पैर भी पकडऩे को मजबूर थे। मतदान प्रक्रिया के दौरान कैंपस के बाहर उत्साह नजर आया।

उत्साहित नजर आए मतदाता, हुई नारेबाजी
छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज कैंपस के चहूंओर उत्साह चरम पर रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता कॉलेज कैंपस तक पहुंच गए। यहां मतदान प्रक्रिया के दौरान कॉलेज रोड़ पर छात्र नेता अपने-अपने गुट के साथ नारेबाजी करते नजर आए। यहां समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की पर्चियां उड़ाते हुए नजर आए। यहां मतदाताओं को लाने के लिए प्रत्याशियों ने वाहन के इंतजाम कर रखे थे। यहां लग्जरी वाहन भी नजर आए।

अलर्ट रही पुलिस, डायवर्ट रहा रास्ता
मतदान प्रक्रिया को लेकर पुलिस अलर्ट रही। यहां पीजी कॉलेज के आगे से निकलने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया, इसको लेकर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी रामेश्वरलाल मेगवाल, डिप्टी विजयसिंह चारण, कोतवाल पुष्पेन्द्र वर्मा, इंस्पेक्टर सुरेन्द्र प्रजापत सहित कई पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर रहे। दोनों कॉलेज में करीब 350 पुलिस जवान तैनात रहे।

सात कॉलेज मतदान एक नजर

कॉलेज - मतदाता - कितने मत पड़े - प्रतिशत
पीजी बाड़मेर - 2832 - 1903 - 67.17

गल्र्स बाड़मेर : 1177 - 814 - 69.15
एमबीआर बालोतरा : 1516 - 1050 - 75.50

डीआरजे बालोतरा : 993 - 675 - 67.90
गुड़ामालानी कॉलेज : 319 - 280 - 87.77

बायतु कॉलेज : 426 - 404 - 94.83
सिवाना कॉलेज : 476 - 395 - 83.00


पीजी कॉलेज मतदान एक नजर

9.00 बजे - 430
10.00 बजे - 878

11.00 बजे - 1343
12.00 बजे - 1737

01.00 बजे - 1903

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?