1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब मिलकर सहयोग करे तो पल में हो जाएगी व्यवस्था परिवर्तन- भादू

आज के समय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लोगों को जाति धर्म में बांट दिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 10 Sep 2018, 12:05 PM IST

will be changes in the system only after coming together

will be changes in the system only after coming together

बाड़मेर. आज के समय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लोगों को जाति धर्म में बांट दिया गया है। सरकार एक दूसरे पर आरोप लगाने में समय निकाल रही है जबकि आम आदमी की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। मंत्री महंगी कारों में घूम रहे जनता कतारों में खड़ी मिलती है। अब समय आ गया है व्यवस्था परिवर्तन करने का।

हम सब को मिलकर आगे आना होगा तभी व्यवस्था में परिवर्तन होगा। यह बात रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता रणवीरसिंह भादू ने सिणधरी चौराहा स्थित मेला ग्राउण्ड में व्यवस्था पविर्तन रैली को सम्बोधित करते हुए कही । उन्होने कहा कि आज भ्रष्ट एवं खराब हुई व्यवस्थाओं से आमजन दु:खी है इस कारण जनता व्यवस्था परिवर्तन चाहती है। आने वाले चुनावों में जनता श्रेष्ठ एवं सेवाधारी लोगों को विधानसभा में भेजेंगी ।

भादू ने कहा कि पूर्व की दोनों रैलियों में जनता के मुद्दों पर बात नहीं की। उन्होने जिले में बढ़ती गेंगवार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर मिल बैठकर सभी को समझाइश की बात कही । उन्होने कहा कि प्रतिबन्ध लगाना है तो बजरी पर नहीं शराब पर लगाए । सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाठशालाओं को भोजनशालाओं में बदल डाला जिससे शिक्षा का स्तर घट रहा है। भादू ने आमजन से आह्वान किया आने वाले चुनावों में धनबल जातिबल को नकार कर राष्ट्रहित में मतदान करें।

प्रधान मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में शराब पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने , गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, बजरी को प्रतिबंध से मुक्त रखना, अकाल राहत के तहत विशेष सहायता देना, तेल के भावों में कमी करने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बजरी पर ठोस पैरवी करने, किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए अतिरिक्त ट्रांसफ ार्मर स्वीकृत करने, मेडिकल कॉलेज को शीघ्र शुरू करने, अधिवक्ताओं की मांगो को मानने की पैरवी की।


चुनावी घोषणा पत्र में मांगे जोडऩे की बात
आगामी चुनाव में सभी पार्टीयों के लिए चुनावी घोषणा पत्र में पेट्रोकेमिकल युनिवर्सिटी एवं पेट्रोटेस्टिङ्क्षग लैब खोलने, मरू विकास बोर्ड गठित करने, गाय को नरेगा से जोड़कर प्रति किसान दस हजार राशी प्रतिवर्ष देने, लड़कियों के लिए जिला स्तर पर खेल स्टेडियम शुरू करने, निजी कम्पनियों में स्थानीय लोगों को वरियता देने की मांग की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

परिवर्तन रैली में अन्तरराष्ट्रीय कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने जब ईश्वर मेरे साथ है तो डरने की क्या बात है गीत की प्रस्तुति दी। रैली को पूर्व न्यायधीश मांगीलाल गौड़, घेवर चंद राजपुरोहित, लक्ष्मणराम टॉक, जोगेन्द्र बेनीवाल, छगन मूंढ, गोविन्द नेहरा ने भी सम्बोधित किया। संचालन केडी चारण ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़