बाड़मेर

स्कूलों में केक काटेंगे, लड्डू बांटेंगे… माथे पर तिलक और करवाएंगे मुंह मीठा

जिले के स्कूलों में आओ स्कूल चलें हम अभियान के तहत शिक्षक उत्साहित है। उन्होंने स्कूलों में केक काटने, लड्डू बांटने, भामाशाहों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्यक्र्रम तय किए हैं। इधर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने सभी सीबीइओ को पहले दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 11:12 AM IST
Feature image

बाड़मेर

जिले के स्कूलों में आओ स्कूल चलें हम अभियान के तहत शिक्षक उत्साहित है। उन्होंने स्कूलों में केक काटने, लड्डू बांटने, भामाशाहों के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्यक्र्रम तय किए हैं। इधर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने सभी सीबीइओ को पहले दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश किए हैं।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा भगवान बारूपाल ने विद्यालयों में पहले दिन उत्साह का माहौल हो इसके लिए जिले के बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, चौहटन, धनाऊ, धोरीमन्ना, फागलिया, गुड़ामालानी, सेड़वा, शिव और रामसर सीबीइओ को उत्सव के रूप में पहला दिन मनाने के लिए आदेश किए हैं। उन्होंने बताया कि नवप्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पांच स्कूल में विशष आयोजन होंगे।
शिक्षा विभाग ने यह तय किए कार्यक्रम
नोखड़ा ,आलमसर ,भीमथळ , मांगता , फागलिया , ओगाला, गुड़ामालानी, भीलों की बस्ती, विश्नोईयों की ढाणी, पणिहारी, , मालू, गागरिया में शिक्षा विभाग की ओर से रैलियां निकालकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
पहल करेंगे अलग…प्रेरणा पत्रिका
पहले दिन काटेंगे स्कूल में केक
बच्चों का पहले दिन प्रवेश पर स्कूल में केक काटेंगे। नए सत्र में प्रवेश के लिए आने वाले ग्रामीण बच्चों का उत्साह बना रहे इसके लिए विशेष डाइट भी इस दिन बनाई जाएगी। नवप्रवेशी का स्वागत किया जाएगा।
गणपतसिंह चौहान, राउप्रावि जूनी आटी
स्कूल में पहले दिन बांटेंगे लड्डू

नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करेंगे। इसके बाद में बालक-बालिकाओं को लड्डू बांटे जाएंगे। अभिभावकों को बुलाकर यहां पर स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर बात करेंगे। पहले दिन को उत्सव के रूप में मनाएंगे।- जितेन्द्रकुमार व्यास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रबारियों का टांका बालोतरा

शिक्षण सामग्री वितरित करेंगे

गांव के विद्यालयों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाएगा। जरूरतमंद बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं, कॉपी, पेन किताब और अन्य जरूरत की शिक्षण सामग्री देंगे। उनको विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। एक भी बच्चा गांव का स्कूल से वंचित न रहे यह तय किया है।- हिन्दूसिंह सरपंच तामलोर

Updated on:
26 Jun 2025, 11:12 AM IST
Published on: