
थार में पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज के बाद सोमवार को पूरे दिन बर्फीली हवा चली। रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी आई और 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। कोहरे और हल्के बादलों के कारण दिन में निकली धूप बेअसर रही। सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में बाड़मेर में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढकऱ 24.8 रेकार्ड हुआ।
बाड़मेर में कुछ दिनों से मौसम तेजी से गर्म हवा हो रहा था। इस बीच शनिवार से आए मौसम में बदलाव के बाद दो दिनों में रात-दिन का पारे में रेकार्ड उतार आया। रविवार को शीतदिन दर्ज हुआ। देखा जाए तो पिछले तीन दिनों से तेज बर्फीली हवा चल रही है। कुछ दिनों पहले तक स्वेटर-जैकेट की जरूरत नहीं रही थी, अब फिर से लोग लबादे ओढ़े नजर आ रहे हैं।
रात के पारे में उतार के संकेत
मौसम विभाग ने रात के तापमान में उतार के संकेत दिए है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री के नीचे जा सकता है। सर्द हवा का असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।