बाड़मेर

ट्रक में बताया गेहूं, तलाशी में मिली 50 लाख की अवैध शराब

दो गिरफ्तार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप - मेगा हाइवे पर शराब तस्करी का कारोबार
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 11:41 AM IST
Wheat in the truck, illegal liquor worth Rs 50 lakh found in the search
Wheat in the truck, illegal liquor worth Rs 50 lakh found in the search

दो गिरफ्तार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप

- मेगा हाइवे पर शराब तस्करी का कारोबार

बाड़मेर. अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सिणधरी पुलिस ने शनिवार देर रात पंजाब से गुजरात को जोडऩे वाले मेगा हाइवे पर वैध शराब से भरा ट्रक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत लगभग 50 लाख बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने मेगा हाइवे पर गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया। चालक ट्रक को भगाने लगा, पुलिस ने एक किमी पीछा कर ट्रक को रुकवाया। पूछताछ में चालक ने ट्रक में गेहूं बताया, संदेह पर पुलिस ने ट्रक से तिरपाल हटाकर तलाशी ली तो अरुणाचल प्रदेश निर्मित अवैध शराब के १२०० कर्टन मिले।

पुलिस ने आरोपी चालक पाली जिले के वायद निवासी सुरेश विश्रोई पुत्र किशनाराम व नेहड़ा निवासी दिनेश पुत्र हरचंद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। कार्रवाई में थानाधिकारी गोपाल विश्रोई, एएसआई रावताराम, पूनमचंद, वीरमखां, डालूराम, महिराम, देवाराम आदि शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए आंकी है।
सांचौर में होनी थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि हरियाणा से रवाना हुई अवैध शराब की खेप को सांचौर पहुंचाना था। यहां से छोटे वाहनों के जरिए यह शराब गुजरात में सप्लाई होनी थी। गुजरात में शराब बिक्री पर रोक है। वहां अवैध शराब को महंगे दामों में बेचा जाता है। अवैध शराब की खेप को सांचौर पहुंचाना था। यहां से छोटे वाहनों के जरिए यह शराब गुजरात में सप्लाई होनी थी। गुजरात में शराब बिक्री पर रोक है। वहां अवैध शराब को महंगे दामों में बेचा जाता है।
सात दिन में डेढ़ करोड़ की शराब पकड़ी

शराब तस्कर हरियाणा से गुजरात शराब पहुंचाने के लिए जोधपुर से बाड़मेर होते हुए जाते हैं। पिछले एक सप्ताह में करीब डेढ़ करोड़ की अवैध शराब आबकारी व पुलिस ने पकड़ी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?