बाड़मेर

rajasthan election 2018-जिले में सात बूथ, जहां महिलाएं संभालेंगी चुनाव कार्य का जिम्मा

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Nov 26, 2018
Women will take responsibility for election work on these booths

विधानसभा चुनाव : जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक महिला बूथ
जिले में सात बूथ, जहां महिलाएं संभालेंगी चुनाव कार्य का जिम्मा
मतदान दल से लेकर कांस्टेबल तक सभी महिलाएं
बाड़मेर . किसी भी चुनाव में
पहली बार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाने में अपनी
भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग ने पहली बार नवाचार करते हुए राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। यहां मतदान दल के साथ ही कानून- व्यवस्था संभालने का जिम्मा भी महिला कांस्टेबल को दिया जाएगा। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिला बूथ स्थापित किया गया है। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में सात बूथ बनाए गए हैं, जहां केवल महिलाएं ही सारी जिम्मेदारी निभाएंगी। इसमें यह विशेष ख्याल रखा गया है कि महिला बूथ आबादी क्षेत्र में हो तथा जहां पर मतदान करवाने वाली महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
जिले की सातों विधानसभाओं में महिला बूथ प्राथमिकता से उपखंड मुख्यालय पर ही स्थापित किया गया है। जिससे महिलाओं को ड्यूटी में दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े। यहां मतदान दल के लिए सभी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम होंगे।
रिजर्व पार्टी भी रहेगी
मतदान दल में रिजर्व दल के लिए ड्यूटी लगी है। पुरुषों की तरह महिलाओं के दल को भी रिजर्व में रखा गया है। किसी मतदान केंद्र पर जरूरत होने पर तुरंत रिजर्व दल से व्यवस्था कर दी जाएगी। रिजर्व टीम को संबंधित विधानसभा के उपखंड कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी।
मतदान दल में अधिकतम पांच महिला कार्मिक
किसी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता होने पर मतदान दल में पांच महिला कार्मिक लगाई जाएंगी। इससे कम होने पर चार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। मतदान दल के अलावा कानून व्यवस्था के लिए महिला कांस्टेबल अलग से बूथ पर तैनात होंगी।
पहला प्रशिक्षण हो चुका : मतदान करवाने वाली महिला कार्मिकों का पहला प्रशिक्षण पिछले दिनों हो चुका है। इसमें उन्हें चुनाव कार्य से जुड़ी जानकारी दी गई। अब दूसरा प्रशिक्षण होना है।
एक नजर में जिले के महिला बूथ
विधानसभा क्षेत्र महिला बूथ
बाड़मेर एमबीसी महिला कॉलेज, बाड़मेर
चौहटन राजकीय महाविद्यालय, चौहटन
सिवाना आदर्श बालिका उमावि, सिवाना
गुड़ामालानी राजकीय बालिका उमावि, गुड़ामालानी
शिव राजकीय आदर्श उमावि निम्बला
पचपदरा राजकीय बालिका उमावि बालोतरा
बायतु राउप्रावि दर्जियों की ढाणी, बायतु
सभी कार्मिक महिलाएं
&चुनाव कार्य में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला बूथ बनाए गए हैं। बूथ पर मतदान दल के साथ कानून-व्यवस्था के लिए भी महिला कांस्टेबल होंगी।
भूपेंद्र यादव, रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम), चौहटन

ये भी पढ़ें

राजस्थान का रण: उत्तर राजस्थान की 39 सीटों का सियासी विश्लेषण-2
Published on:
26 Nov 2018 08:10 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि