बाड़मेर

ओरण-गोचर पशुधन एवं ग्राम्य जीवन के प्राण

ओरण दिवस पर पूजन, वृक्षों को बांधे रक्षासूत्र
2 min read
Apr 27, 2018
worship, oran day
worship on oran day bind Styling trees

बाड़मेर.जिला मुख्यालय से लगभग 18 किमी. दूर स्थित राणीगांव में साल 2002 में हुए ऐतिहासिक ओरण बचाओ आंदोलन की चिरस्मृति में गुरूवार को ओरण दिवस मनाया गया। राणीगांव फांटा पर बलदेव पुरी के सान्निध्य एवं ओरण बचाओ आंदोलन,बाड़मेर के जिला संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर अमन ने कहा कि ओरण-गोचर सदियों से हमारे पशुधन एवं ग्राम्य जीवन के आन,बान,शान और प्राण रहे है। उन्होनें कहा कि हमें दुबारा सामुहिक प्रयास करते हुए जिले भर में ओरण गोचर संरक्षण की मुहिम चलानी चाहिए। ओरण बचाओ आंदोलन से जुड़े बाबूलाल वादी ने बताया कि कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ओरण की पूजा अर्चना की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ओरण में स्थित वृक्षों को रक्षासूत्र बांधे। कार्यक्रम में महावीर जैन, कूंपसिंह, छुगसिंह, रवि मालू, कैलाश मेघवाल, पवन भंसाली, जितेंद्र भंसाली सहित कई युवा, पशुपालक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

युवक को पाबंद कर छोड़ा

बाड़मेर पत्रिका. संदेह के आधार पर बीएसएफ ने जिस युवक को मंगलवार को पकड़ा था, उसे संयुक्त एजेंसियों ने पूछताछ के बाद पाबंद कर छोड़ दिया। गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को भारत पाक सीमा पर चांदे का पार निवासी काजी खां पुत्र कबूल खां को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। गुरुवार को विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से पुछताछ करने के बाद पाबंद कर छोड़ा।

लेपटॉप वितरण कार्यक्रम 1 मई से

बाड़मेर.राज्य सरकार की लेपटॉप योजनांतर्गत प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को 1 मई से एमबीसी राउमावि गांधी चौक में लेपटॉप वितरित किए जाएंगे। लेपटॉप वितरण प्रभारी प्रधानाचार्य मगाराम चौधरी ने बताया कि 1 मई को पंचायत समिति बाड़मेर, बायतु, चौहटन, रामसर, गडरारोड व धोरीमन्ना के विद्यार्थियों को लेपटॉप मिलेंगे। 2 को गुडामालानी, गिडा, सिणधरी, सेड़वा, सिवाना, समदडी , 3 मई को बालोतरा, धनाऊ, कल्याणपुर, शिव व पाटोदी के विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि चयनित विद्यार्थी सम्बधित संस्था से शाला दर्पण के प्रपत्र डाउनलोड कर फोटो लगा संस्था प्रधान से प्रमाणित करवाकर साथ लाएं। आधारकार्ड व अंक तालिका तथा पासपोर्ट साइज का फोटो के साथ छात्र को स्वयं उपस्थित होना होगा। कक्षा 8 के विद्यार्थी अध्ययन प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से साथ लाएं।

Published on:
27 Apr 2018 08:51 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला