बड़वानी

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एमपी के 5 लोगों की मौत, ट्रैक्टर – ट्रॉली में सवार होकर गए थे 50 – 60 मजदूर

हादसे का शिकार हुए लोग पैशे से मजदूर हैं, जो मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के कोलकी गांव के रहने वाले हैं, जो पढ़रपुर में गन्ने की कटाई के लिए गए थे।

2 min read
महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एमपी के 5 लोगों की मौत, ट्रैक्टर - ट्रॉली में सवार होकर गए थे 50 - 60 मजदूर

महाराष्ट्र के पंढरपुर ट्रैक्टर - ट्राली पलटने से उसमें सवार 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही, कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए लोग पैशे से मजदूर हैं, जो मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के कोलकी गांव के रहने वाले हैं, जो पढ़रपुर में गन्ने की कटाई के लिए गए थे। कटाई के बाद ये ट्रैक्टर ट्राली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पंढरपुर में ये हादसे का शिकार हो गए हैं।

आपको बता दें कि, ये दर्दनाक सड़क हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोलकी गांव के सरपंच प्रतिनिधि अटल बिहारी ने बताया कि, गांव से करीब 50 से 60 मजदूर महाराष्ट्र के पंढरपुर और कर्नाटक गन्ना कटाई के लिए गए हैं। देर रात को सूचना आई है कि, पंढरपुर तहसील के करकम गांव के पास गन्ना कटाई करके घर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाएं, एक युवती और दो बच्चों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गवाने वालों में रमता पति नेवल सिंह, प्रिया पिता नेवल सिंह, सुनीता पति राजीराम, अरविंद पिता राजीराम, सुरका पिता वेर सिंह शामिल हैं।

गांव में पसरा मातम

सरपंच प्रतिनिधि अटल बिहारी ने सरकार से मृतकों को मुआवजा दिलाने और मृतकों के शव गांव लाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है। मृतकों के घर गांव के लोग पहुंचने लगे हैं और जानकारी ले रहे हैं।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Published on:
14 Dec 2022 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर