बड़वानी

लाड़ली बहना की 20 वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, हजारों महिलाएं हुई अपात्र, नहीं मिलेगी नए साल की सौगात

Ladli Behna barwani मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना में नए वर्ष में 20वीं किस्त मिलेगी।

2 min read
Jan 08, 2025
Ladli Behna barwani

मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना में नए वर्ष में 20वीं किस्त मिलेगी। नई किस्त 10 जनवरी को प्राप्त होगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिलाओं व युवतियों को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरु की गई थी। एमपी में शुरू हुई यह योजना आज देश के कई राज्यों में संचालित की जा रही है। प्रदेश में योजना में उम्र का बंधन भी है जिसके कारण हजारों महिलाएं अपात्र हो गई हैं। बड़वानी जिले में नए वर्ष का कैलेंडर शुरू होते ही योजना में शामिल 2583 महिलाएं अपात्र हो गई हैं। इन महिलाओं को अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

बड़वानी में इस बार यानि जनवरी माह में जिले की कुल 2 लाख 38 हजार 471 महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत राशि डाली जानी है। कई महिलाएं स्वत: अपात्र हो गई हैं। इसका कारण तय आयु सीमा पार करना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनसिंह गुुंडिया ने बताया कि योजना के तहत प्रतिमाह पात्र महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। योजना के तहत राशि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डाली जाती है। आयु सीमा बढऩे, मौत होने और समग्र आईडी डिलीट होने पर नाम कट जाते है। वहीं कई महिलाओं के खातों में डीबीटी जैसी तकनीकी खामियों से किस्त नहीं डल पाती। इनका निराकरण भी कराया जाता है। इस बार योजना के तहत जिले की 2 लाख 38 हजार 471 पात्र महिलाओं के खाते में राशि दी जाएगी।

बाहर हुई 7536 महिलाएं
मई-2023 तक प्रदेश सरकार को जिले में योजना के तहत कुल 2 लाख 46 हजार 7 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं उसके बाद से वर्ष 2024 की जनवरी में योजना के तहत निर्धारित आयु को पार करने पर 3448 और इस वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 2583 महिलाएं अपात्र हो गई है। जबकि इस दौरान योजना की गाइडलाइन के अनुरूप 151 महिलाएं अपात्र घोषित की गई, तो 160 महिलाओं की मौत हुई है।

567 महिलाओं ने कर दिया परित्याग
इस बीच जिले की 567 ऐसी महिलाएं भी हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से योजना के लाभ का परित्याग किया। जबकि 300 महिलाएं ऐसी है, जिनकी समग्र आईडी डिलीट होने से योजना से बाहर हो गई। इसी तरह 324 महिलाएं के बैंक खाते में आधार को समग्र से डी-लिंक नहीं होने से लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने विधानसभा चुनावों के कुछ माह पूर्व मई 2023 में यह योजना लागू की थी। जून 2023 में योजना की पहली किस्त के रुप में 1000 रुपए की राशि महिलाओं के खाते में डाली गई थी, जो नए वर्ष 2025 के पहले जनवरी माह में 20वीं किस्त तक पहुंच गई है। सरकार ने योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह की राशि को बढ़ाकर 3000 हजार रुपए करने की घोषणा की थी। अभी योजना में 1250 रुपए दिए जा रहे हैं।

Updated on:
08 Jan 2025 08:48 pm
Published on:
08 Jan 2025 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर