बड़वानी

रोसर गांव में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 3 की मौत, 33 लोग घायल

पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसर की घटना, 3 लोगों की मौत, 33 लोग हुए घायल

2 min read
May 29, 2020
Pickup vehicle overturns, 3 killed

बड़वानी/पाटी. बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 लोग घायल हुए है। इसमें 18 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये 35 लोग ग्राम सेमली गुरुवार को ग्राम चेरवी में लड़की रखने गए थे। ये लोग लड़की को ससुराल छोड़कर वापस सेमली लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।
गुरुवार को ग्राम सेमली के 35 से अधिक लोग ग्राम चेरवी में लड़की रखने गए थे। शुक्रवार सुबह लड़की को ससुराल छोड़ कर वापस सेमली लौट रहे थे कि रोसर में चेरवी-सेमलेट फाटा के पास मोड़ में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पलटने से सवार लोग पिकअप के नीचे दब गए। इस दौरान आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा तो सभी लोग घायल दिखे। लोगों ने पाटी थाना पर सूचना दी। मौके पर 100 डायल और 108 वाहन पहुंची। इसके बाद लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस में पाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं 2 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई है।
18 गंभीर घायलों को किया बड़वानी जिला अस्पताल
पिकउप में 35 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत हुई। वहीं 33 घायल हुए। इसमे 18 घायलों की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया है। बीएमओ डॉ. देवेंद्र वास्कले ने बताया कि बाकी घायलों का पाटी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने 3 शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपूर्द किया है। थाना प्रभारी प्रशिक्षुक डीएसपी आदित्य राजसिंह ने बताया कि करीब 10 बजे थाने में सूचना आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को पाटी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक का नाम प्रताप पिता गमा बारेला (22) निवासी सेमली, फदीया पिता गोखलिया बारेला (26) निवासी घुघसी, फत्तू पिता नगरिया बारेला (35) निवासी खरवड़ी फलिया सेमली का होना बताया।

Published on:
29 May 2020 01:44 pm
Also Read
View All