बड़वानी

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : हॉकर्स जोन के लिए देखी जमीन, जल्द भेेजेंगे प्रस्ताव

पहली बार बड़वानी शहर में हॉकर्स जोन बनाया जाएगा। जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलती है। इसके बाद हॉकर्स जोन बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 3:43 PM IST
 Landmarks seen for Hawkers Zone in barwani
Landmarks seen for Hawkers Zone in barwani

बड़वानी. शहर में यहां-वहां लगने वाली फुटपाथ की दुकानों को एक स्थान पर लगाने के लिए नगर पालिका द्वारा हॉकर्स जोन बनाया जाएगा। इसके लिए नपा ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अफसरों ने इसके लिए जमीन भी देखी है। हालांकि की अभी इसका प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। पहली बार बड़वानी शहर में हॉकर्स जोन बनाया जाएगा। इससे दुकानदारों को फायदा होगा।
प्रभारी सीएमओ मयाराम सोलंकी ने बताया शासन की ओर से हॉकर्स जोन बनाने के लिए स्वीकृति मिली है। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। लेकिन चुनाव व स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में व्यस्त होने से हॉकर्स जोन की कार्रवाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। बावजूद इसके प्रस्ताव बना लिया गया है। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलती है। इसके बाद हॉकर्स जोन बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रभारी सीएमओ ने बताया काम करने के लिए कर्मचारियों की कमी है। इसके कारण काम तेजी से नहीं हो रहा है। बावजूद इसके जमीन देख ली गई है। हॉकर्स जोन बनाने के लिए तिरछी पुलिया के पास जगह का चयन किया गया है। जगह की जरुरत होगी तो नगरीय क्षेत्र में ऐसी भूमि जहां पर हॉकर्स जोन बनाया जा सकता है उसे चयनित कर इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। पहली बार बड़वानी शहर में हॉकर्स जोन बनाया जाएगा। इससे फुटपाथ पर दुकानों लगाने वाले दुकानदारों को राहत मिलेगी।
यातायात व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी
अभी फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के पास व्यापार के लिए एक निश्चित स्थान नहीं है। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। साथ ही बाजार व्यवस्था भी बिगड़ती है। अगर हॉकर्स जोन बनता है तो दुकानदारों को एक निश्चित स्थान मिलेगा। साथ ही यातायात व्यवस्था भी नहीं बिगड़ेगी।
एक लाइन में एक ही दुकानें लगेगी
नपा अफसरों ने बताया हॉकर्स जोन में टीनशेड की दुकानें बनेगी। अलग-अलग कॉलम में दुकानें रहेगी। एक लाइन में एक ही तरह की दुकानों का संचालन किया जाएगा। ताकि व्यवस्थाएं न बिगड़े। ऐसा करने से लोग आसानी से खरीदी कर सकेंगे। साथ लोगों सहित व्यापारियों को मुलभूत सुविधाएं दी जाएगी।
बड़वानी में पहला हॉकर्स जोन
जिले में दो नगर पालिका व पांच नगर परिषद है। लेकिन अभी तक कहीं पर भी हॉकर्स जोन नहीं बनाया गया। अगर शहर में यह बनता है तो बड़वानी का यह पहला हॉकर्स जोन होगा।

चुनाव व स्वच्छता सर्वेक्षण में लगा अमला
नपा अमला अभी नगरीय चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है। वहीं शहर को पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में शामिल करने पर नपा अफसर इसकी तैयारीयों में जुटे हुए है। इसके कारण हॉकर्स जोन बनाने की कार्रवाई धीमी चल रही हैै। लेकिन इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
मयाराम सोलंकी, प्रभारी सीएमओ, नपा

Published on: