बस्सी

दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

शाहपुरा सहित जयपुर ग्रामीण से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकताओं ने जयपुर पहुंचकर दी गिरफ्तारी

2 min read
Aug 20, 2022
दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

BJP s protest against the atrocities on Dalits, many leaders and workers arrestedपूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी
शाहपुरा। राजस्थान में दलितों पर हो रहे अत्याचार व अन्याय के खिलाफ शनिवार को भाजपा की ओर से जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें शाहपुरा सहित जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। इस मौके पर शाहपुरा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दी।

जमवारामगढ़ के कार्यकर्ताओं ने महेंद्र पाल मीणा व पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा एवं गठवाड़ी सरपंच बाबूलाल मीणा, जिला मंत्री सुनीता मीना के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी जातिगत अन्याय व अत्याचार हम सभी के लिए घातक है। हम सभी को मिलकर समाज में समरसता का माहौल तैयार करना है। कांग्रेस सरकार महिला, दलित व प्रदेश के आमजन की सुरक्षा के लिए विफल रही है।

भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा व भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से रायसर में एक दलित शिक्षिका महिला को जान गंवानी पड़ी। वही जालौर में शिक्षक की पिटाई का शिकार हुए मासूम इंद्र कुमार की जान गई। इस प्रकार से राज्य सरकार दलितों की सुरक्षा करने में असफल रही है। इस दौरान भाजवाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और विरोध जताया।

इस अवसर पर विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा, जिला महामंत्री हेमन्त निर्मल, जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव, जिला महामंत्री बृजेश सोनी, ओबीसी मोर्चा के जिला संयोजक घनश्याम योगी, मनोहरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, मंडल के संयोजक जमील खान, जिला मंत्री सुनीता मीणा, पूर्व जिला पार्षद फूलचंद बड़बड़वाल, लक्ष्मण पूनिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन में शाहपुरा के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

Published on:
20 Aug 2022 09:53 pm
Also Read
View All