बस्सी

भारतीय सेना और पुनीत बालन ग्रुप ने साकार किया देश का पहला संविधान गार्डन!

लश्कर भाग में बने इस संविधान गार्डन में भारतीय ससंद की प्रतिकृति पर राजचिन्ह वाले तीन सिंहों की प्रतिकृति है। इस पर संविधान लगाया गया है। साथ ही गार्डन परिसर में संविधान के नागरिकों के 11 कर्तव्यों की जानकारी दी गई है।

2 min read
May 02, 2024

जयपुर। भारतीय संविधान ने हम सभी को मुलभूत अधिकार और कर्तव्य दिए हैं। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो संविधान में दिए कर्तव्यों का प्रत्येक नागरिक को पालन करना होगा। जनरल ऑफिसर, कमांडिंग इन चीफ दक्षिण कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने यह कहा।

भारतीय सेना और ‘पुनीत बालन ग्रुप’ के जरिए बना देश के पहले संविधान गार्डन का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष और उद्यमी पुनीत बालन, माणिकचंद ऑक्सिरीच व ‘माणिकचंद ग्रुप’ की अध्यक्षा जान्हवी धारीवाल-बालन और दक्षिण महाराष्ट्र व गोवा उप विभाग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विक्रांत नाईक आदि उपस्थित थे।

...तो विकसित देश का सपना पूरा होकर रहेगा

अजय कुमार सिंह ने कहा कि, ‘‘दुनिया में भारत का संविधान विशेष है. जिन्होंने संविधान का कांसेप्ट रखा और इसे तैयार किया यह बेहद महत्वपूर्ण काम था। हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। बदलती परिस्थिति के अनुसार इसमें जो बदलाव हुए वह भी महत्वपूर्ण हैं। इस संविधान में हमारे मुलभूत अधिकार दिए गए है. उसमें हमारे कर्तव्य भी शामिल है। प्रत्येक नागरिक को अपने मुलभूत अधिकारों को समझना चाहिए और इसके साथ ही अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए. ऐसा किया तो 2047 तक विकसित देश का सपना पूरा होकर रहेगा’’.

भारतीय सेना और प्रमुखों ने साऊथ कमांड से पुणेकरों के लिए यह संविधान गार्डन विशेष उपहार है। इसके जरिए नागरिक जिम्मेदारी समझेंगे। साथ ही संविधान गार्डन जैसे उपक्रम चलाने की आवश्यकता है. इसके लिए सिंह ने पुनीत बालन के प्रति आभार जताया। पुनीत बालन ग्रुप अध्यक्ष पुनीत बालन ने कहा कि ‘हमारा देश जिस संविधान पर चलता है। भारत के पहले संविधान गार्डन को भारतीय सेना के साथ तैयार करने में दिल से खुशी हो रही है। इस संविधान के मुलभूत अधिकार और अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए ग्रुप अग्रेसर रहेगा।

यह है संविधान गार्डन

लश्कर भाग में बने इस संविधान गार्डन में भारतीय ससंद की प्रतिकृति पर राजचिन्ह वाले तीन सिंहों की प्रतिकृति है। इस पर संविधान लगाया गया है। साथ ही गार्डन परिसर में संविधान के नागरिकों के 11 कर्तव्यों की जानकारी दी गई है।

Published on:
02 May 2024 10:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर