
जमवारामगढ (जयपुर)। नगर निगम जयपुर की ओर से लांगडियावास ग्राम पंचायत के मथुरादासपुरा गांव में संचालित कचरागाह में आग लगी हुई हैं। पांच दिन से लगी आग बुझाने के लिए नगर निगम के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। कचरा में बहुतायत में प्लास्टिक जलने से वातावरण में जहरीली गैस फैली हुई हैं। कचरे में प्लास्टिक गैस जलने से मिथेन गैस बनती है। जो जहरीली होती हैं। कचरागाह में पांच दिन से आग लगने के बावजूद नगर निगम आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। कचरागाह में आग बुझाने के लिए नगर निगम ने पांच दमकल लगा रखी है। पांच दमकलों को पानी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। कचरागाह परिसर में नगर निगम ने नलकूप लगा रखा है। नलकूप को बिजली कनेक्शन की बजाय जनरेटर से चलाया जा रहा है। जनरेटर भी आग लगने के बाद ग्रामीणों की ओर से निगम के धर्मकांटा पर विरोध प्रदर्शन करने पर चालू किया गया है।
READ NEWS : अचरोल में भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति खंडित करने पर पुलिस ने 12 घंटे में ही किया खुलासा, 6 आरोपित गिरफ्तार
https://bit.ly/2uRx5a6
कचरागाह पर तैनात निगम के कर्मचारी राजेन्द्र कुमार बताते है निगम की दमकले लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करने रही हैं। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं होने से आग बुझाने में परेशान आ रही है। कचरागाह के धुआं फैलने से मथुरादासपुरा, रूपा की नांगल, बडी का बास, निम्बावाली ढाणी, देवानो की ढाणी, खारवालो की ढाणी व समीप स्थित एलएनएम मित्तल आईआईटी काॅलेज में अध्ययनरतन विधार्थियों को सोस लेने में परेशानी होने लगी है। कचरागाह के पास का इलाका में हरदम बदबू फैली रहती हैं।
READ NEWS : अम्बेडकर प्रतिमा को किया खंडित, पुलिस छावनी बना अचरोल, प्रशासन ने नई मूर्ति लगवाई,आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
https://bit.ly/2GDpzB9
करीब 60 हेक्टेयर में फैले निगम के इस कचरागाह से घिरे राजकीय प्राथमिक विधालय निम्बावाली ढाणी में विधार्थियों की संख्या गिरकर 11 रह गई है। जो कचरागाह की भयावहता की ओर इशारा करता है। कचरा के कारण आसपास के गांवों का भूजल भी दूषित हो चुका है। दूषित हैण्डपम्पों व नलकूपो को जलदाय विभाग बंद करा चुका है। जीवनदायी गैस आक्सीजन प्रदूषित व पानी भी दूषित ही पीने को मिल रहा है। जिससे आसपास के लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है। नगर निगम की ओर से रोजाना यहां करीब साढे ग्यारह सो टन कचरा रोज डाला जाता है। कचरा डालने के बाद कचरा का निस्तारण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। जिससे शहर का कचरा गांवों के लोगों की शुद्ध हवा व वातावरण की जीवन शैली में जहर घोल रहा है।.
READ NEWS : हिंदू रणभेरी रैली से भगवाधारी हुआ चंदवाजी,चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
https://bit.ly/2GOZ5Qi
इनकी भी सुनो...
मथुरादासपुरा गांव व कचरागाह के आसपास की गांव ढाणियों के ग्रामीणो का जीवन बदबू व कचरागाह की जहरीली धुआं से नारकीय बना हुआ है। पीने का पानी व हवा दोनों दूषित है।
प्रभुदयाल मीना, सरपंच ग्राम पंचायत लांगडियावास