
बाड़ापदमपुरा (जयपुर)। क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही समस्या का त्वरित व स्थायी समाधान ही पहली प्राथमिकता है। यह बात बल्लुपुरा व बरखेड़ा में विधायक आपके द्वार व जन सुनवाई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कही। बरखेडा में कार्यक्रम में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की समस्या ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखी।
विधायक ने कहा कि मेरे कार्यकाल में शिवदासपुरा क्षेत्र में एयरपोर्ट नहीं आने दूंगा इस दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान विधायक ने कहा कि बल्लुपुरा पंचायत में 3 करोड़ 74 लाख रुपए का विकास कार्य करवाया जा चुका है। विधायक ने बल्लुपुरा पंचायत में 58 लाख से बनने वाला गौरव पथ व नाली निर्माण का शिलान्यास किया और बरखेड़ा पंचायत में 60 लाख से बनी सीसी सड़क व नाली निर्माण का लोकार्पण किया।
ये हुई घोषणा
विधायक ने डाहर व बल्लुपुरा गांव में सामुदायिक सेवा केन्द्रों के लिए10 लाख रुपए व भवानीपुरा रोड से पंडित कल्याण सहाय शर्मा के घर तक सीसी रोड के पांच लाख और डाहर बल्लुपुरा व रायपुराखुर्द के श्मशान घाट पर हैण्डपंप लगाने की घोषणा की।
READ NEWS : ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर की मौत, बांसखोह फाटक व झर के बीच रेल लाइन पर कटा मिला, जयपुर में दो दिन में दो पैंथर बने शिकार
साथ ही बरखेड़ा पंचायत में राजकीय माध्यमिक विधालय में दो कक्षा कक्ष बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य भूणाराम गुर्जर, सरदार सुरेन्द्र सिंह , बल्लुपुरा सरपंच रामफूल बैरवा, बरखेड़ा सरपंच उगन्ती मीणा, कोथून सरपंच बद्रीनारायण चौधरी, उप सरपंच इन्दा देवी, विकास अधिकारी नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।