
तूंगा (जयपुर)। शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन के पार होने की बात सुनकर आप ही नहीं हर कोई चौंक गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन शादी के पांच दिन बाद रास्ते में बाइक से उतरकर गायब हो गई। आओं देखते है दौसा जिले के भयपुर की दुल्हन के जयपुर के तूंगा थाना इलाके से फरार होने का मामला क्या है....
रामगढ़ थाना क्षेत्र के भयपुर गांव से जयपुर में ब्याही एक नवविवाहिता मंगलवार को ससुराल जाते समय रास्ते से पार हो गई। विवाहिता के पिता ने तूंगा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भयपुर निवासी एक युवती की शादी 19 अप्रेल को जयपुर में हुई थी। मंगलवार को वह पति व मेहमानों के साथ पीहर से ससुराल जा रही थी। तूंगा कस्बे के महादेवपुरा मोड़ पर लघुशंका की कहकर गाड़ी रुकवा ली। काफी देर तक नहीं लौटने पर ढूंढा तो नजर नहीं आई। बाद में विवाहिता के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई।