बस्सी

सुबह-शाम पहाड़ी से आती है पैंथर की गुर्राहट, एक पखवाड़े से आबादी में पैंथर की आवाजाही,ग्रामीणों में फिर दहशत

panther news in hindi   सताना व आंतेला में गत एक पखवाड़े से आबादी में बघेरे की हलचल
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 7:26 PM IST
ग्रामीणों में फिर बघेरे को लेकर दहशत

जयपुरजिले की ग्राम पंचायत जौधुला के सताना गांव में पिछले 20 दिन से पैंथर की आवाजाही बनी हुई है। पिछले दो दिन में ही पैंथर के दो बकरियों का शिकार किया है। वहीं आंतेला में एक पखवाड़े से आबादी में बघेरे की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है।

मैड़ (जयपुर)। ग्राम पंचायत जौधुला के सताना गांव में पिछले 20 दिन से पैंथर की आवाजाही बनी हुई है। पिछले दो दिन में ही पैंथर के दो बकरियों का शिकार करने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मनोहरसिंह शेखावत ने बताया कि करीब 20 दिन से सताना व आस—पास के क्षेत्र में पैंथर की लगातार आवाजाही बनी हुई है। सुबह-शाम पैंथर खोले वाले महाराज के स्थान के पास पहाड़ी पर दिखाई देता है। अंधेरा होते ही पहाड़ी से गुर्राहट भी सुनाई देती है। जिससे ग्रामीणों का खेतों में काम करना व बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी है। वनकर्मियों के गश्त नहीं करने को लेकर भी ग्रामीणों में रोष है।

आंतेला (जयपुर)। क्षेत्र में गत एक पखवाड़े से आबादी में पैंथर की हलचल देखी जा रही है। यहां पहाड़ की तलहटी में स्थित जोगियान मोहल्ला में सोमवार तड़के पैंथर ने बकरी को शिकार बनाया है। जिससे ग्रामीणों में पैंथर को लेकर दहशत है। सरपंच सुनीता गुप्ता ने बताया कि यहां जोगियान मोहल्ला निवासी कैलाशचंद के मकान पर बकरी बंधी थी। सोमवार तड़के पैंथर ने आबादी क्षेत्र में घुसकर बकरी को शिकार बनाया है। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों को सूचना दी। जिस पर वनपाल प्रभुदयाल व सुलतान ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान वनकर्मियों ने पगमार्क लेने का प्रयास किया लेकिन पहाड़ पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।

बघेरा देखा तो शोर मचाया
ग्रामीणों ने बताया कि अलसुबह जोहड़ के पास भी आबादी क्षेत्र में एक बघेरा विचरण करता नजर आया। ग्रामीणों ने बस्ती की ओर पैंथर आते देखकर शोर मचाया। इस पर वह पहाड़ पर टहलता हुआ पीछे की तरफ ओझल हो गया। गत 8 अप्रेल को ग्राम नीलका में आबादी क्षेत्र में घुसकर पैंथर ने हमला कर युवक को घायल कर दिया था। पैंथर को लेकर पशुपालक रात को मवेशियों की पहरेदारी कर रहे है।

इनका कहना है
ग्रामीणों ने पैंथर होने की जानकारी दी है। लेकिन वन्यजीव की अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इलाके में रात्री निगरानी के बाद ही वन्यजीव की पुष्टि हो पाएगी।
प्रभुदयाल यादव, वनपाल, आंतेला

Published on: