अनुष्का ही नहीं इस मामले पर नसीरुद्दीन शाह का भी बयान सामने आया है। फिल्म 'होप और हम' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'दुष्कर्म कोई नई घटना नहीं है, इस तरह की भयावह घटनाएं हमेशा होती रही हैं, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि आजकल इस तरह के मामले बड़े पैमाने पर खुलकर सामने आ रहे हैं। वास्तव में एक अच्छी बात हुई, मैनें कल समाचारपत्र में पढ़ा की एक दुष्कर्म पीडि़ता कह रही है कि पीडि़ताओं को अपना चेहरा क्यों छिपाना चाहिए? चेहरा तो अपराधी को छिपाना चाहिए, जो अपराध करते हैं, उन्हें शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है कि आजकल मीडिया इन मामलों में बहुत ज्यादा अलर्ट है।'