बस्सी

गलवान घाटी में सेना के ऑपरेशन के दौरान त्रिलोकपुरा का पप्पूराम सामोता शहीद

गलवान घाटी में तैनात जवान शहीद: अन्तिम संस्कार से पहले निकाली तिरंगा यात्रा
less than 1 minute read
Jul 04, 2021
गलवान घाटी में सेना के ऑपरेशन के दौरान त्रिलोकपुरा का पप्पूराम सामोता शहीद
गलवान घाटी में सेना के ऑपरेशन के दौरान त्रिलोकपुरा का पप्पूराम सामोता शहीद

सीकर के अजीतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिहोडी के गांव त्रिलोकपुरा की ढाणी नवोडी निवासी सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगडऩे पर निधन हो गया।

नायब सूबेदार ओमप्रकाश ने बताया कि ग्राम पंचायत सिहोडी के गांव त्रिलोकपुरा की ढाणी नवोडी निवासी पप्पूराम समोता (35) लेह लद्दाख में 4 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। 18 जून को ड्यूटी के दौरान इनकी तबीयत खराब होने पर इनको लेह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनकी तबीयत सही हो गई थी लेकिन शनिवार रात फिर तबीयत खराब होने से रात 9.15 बजे उनका निधन हो गया।

सेना में वर्ष 2005 में भर्ती हुए थे---
पप्पूराम समोता 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। इनके पिता का निधन कई सालों पहले हो गया था। उसके बाद उन्होंने अपने परिवार को संभाला। उनकी शादी 2006 में सुमन देवी के साथ हुई थी। इनके लोकेंद्र 11 साल व विजेंद्र 7 साल दो पुत्र हैं। पप्पूराम दो भाई है। जिनमें छोटा भाई सुरेश सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आ चुका है। पप्पू 28 दिन की छुट्टी पर आ रहा था जो मंजूर हो गई थी लेकिन इससे पूर्व उनका निधन हो गया।

शहादत को नमन करने पहुचे हजारों लोग...
शहीद पप्पूराम की रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। इस दौरान 4 जाट रेजीमेंट जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। बड़े पुत्र लोकेन्द्र ने दी मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोगों ने शहीद को नम आंखों से विदाई दी। अंत्येष्टि में सीकर सांसद सुबेधानन्द सरस्वती, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, पूर्व मंत्री बंशी बाज्या सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किए पुष्प चक्र अर्पित किए। पूरा माहौल भारत माता के जयकारों से गूंजायमान रहा।

Published on:
04 Jul 2021 06:55 pm