बस्सी

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 1.20 करोड के हुए विकास कार्य

जयपुर जिले के शाहपुरा अस्पताल में 1.20 करोड़ के विकास कार्य हुए, मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा,

less than 1 minute read
Dec 10, 2019
शाहपुरा अस्पताल

शाहपुरा. जयपुर जिले के शाहपुरा कस्बे के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में 1.20 करोड रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य हुए है. विकास कार्य होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. अस्पताल में दवा वितरण केंद्र, नवीन वार्ड, ओपीडी का निर्माण और सावित्री देवी टेलर की स्मृति में उनके परिजनों की ओर से विनगार्ड का निर्माण कराया गया है. इन विकास कार्यों का अस्पताल में शाहपुर विधायक आलोक बेनीवाल ने लोकार्पण किया. समारोह में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीधर सैनी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहने की बात कहते हुए चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने की आह्वान किया। उन्होंने अस्पताल में जनरेटर व 6 एसी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भामाशाह का भी सम्मान किया गया। अस्पताल प्रभारी ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

........

चार दवा काउंटर हुए

अस्पताल में उपचार दवा काउंटर हो गए हैं। दवा वितरण केंद्र अलग से बन जाने से अब मरीजों को लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बीसीएमओ डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि देवन से एक फार्मेसिस्ट को यहां दवा वितरण केंद्र पर लगाया गया है।

Published on:
10 Dec 2019 09:10 am
Also Read
View All