बस्सी

पत्रिका अमृतम जलम् अभियान: जल बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत, लोगों ने जलस्रोतों की सफाई कर संवारा

राजस्थान पत्रिका अमृतम जलम् अभियान
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 6:16 PM IST
patrika amritam jalam campaign

जयपुर (जमवारामगढ़)। राजस्थान पत्रिका की ओर से अमृतम् जलम् अभियान में शहर के परंपरागत व अन्य जल स्रोतों को संवारा जा रहा है। लोगों ने इसके लिए कमर कस ली है। लोगों ने भी इसके लिए कमर कस ली है। गांवों में कई बावडि़यां और जल स्रोत एेसे हैं, जिनका उपयोग अभी नहीं किया जा रहा। इन जलस्रोतों की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी लोगों की भी है। इसी सोच के साथ पत्रिका की ओर से अभियान चलाकर लोगों के साथ मिलकर जलस्रोतों की सफाई कर रहे है।

राजस्थान पत्रिका अमृतम जलम् अभियान के तहत मंगलवार को कस्बा स्थित हनुमान जी की बावड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय जमवारामगढ़ के एनएसएस के विधार्थियों, भारतीय जनता युवा मोर्चा व पंचायती राज के जनप्रतिधियों ने बावड़ी की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर सरपंच सुमित्रा जोशी ने पत्रिका अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा की जल बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। जल बचाया नहीं जा सकता है। जल की बचत ही जल संरक्षण है।

सरपंच ने प्राचीन बावड़ी के लिए जीर्णोद्धार के लिए हरसभंव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। वार्डपंच सीआर मिश्रा ने कहा कि पानी की समस्या राष्ट्र की प्रमुखतम समस्या है। पानी की समस्या के निदान के लिए भूमिगत जल के संरक्षण पर अधिक से अधिक ध्यान देने का आहवान किया।

पंचायत समिति सदस्य राजीव तिवाडी ने भी जल बचाने पर विचार रखे। ऱाउमावि के एनएसएस प्रभारी मूलचंद ने बावड़ी के सम्पूर्ण सफाई का भरोसा दिलाया। इससे पहले जनप्रतिधियों व विधार्थियों ने बावड़ी के रास्ते पर मौजूद कूड़े करकट व बावड़ी के बाहर जमा गंदगी की सफाई की। कार्यक्रम में भाजयुमो जयपुर देहात मिडिया प्रभारी अंकुर माहेश्वरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Published on: