बस्सी

मौसम ने खाया पलटा, सामोद के महारकला में गिरे ओले, चौमूं में अंधड़ से मोरीजा पुलिया के पास गिरा पेड़, कई जगह उड़े टीनशेड व छप्पर

कही भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 5:38 PM IST
rain-in-various-part-of-rajasthan-including jaipur

जयपुर।जयपुर ग्रामीण अंचल में बुधवार शाम अचानक मौसम पलटा गया और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली वही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंधड़ के कारण कई जगह पेड़ धराशाही हो गए। घरों के उपर रखे हुए टीनशेड उड़ गए एवं कच्चें घरों के छप्पर भी उड़ गए। कही भारी तो कहीं हल्की बारिश हुई।

वहीं सामोद के चौमूं-सामोद रोड पर नीमड़ी के पास व महारकला में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। इससे क्षेत्र के किसानों में मायूसी छा गई। फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आए। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकी हुई खेतों में खड़ी है। वहीं कई जगह जौ और चने की फसल कटी हुई खेतों में पड़ी है। ओले गिरने से फसल में नुकसान हुआ है।

इधर, चौमूं में अंधड़ से मोरीजा पुलिया के पास पेड़ गिर गया। जिससे आसपास खड़े यात्रि बाल बाल बच गए। पेड़ के बीच रास्ते में गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं चौमूं में बारिश के चलते गलियों में पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं जमवारामगढ व भानपुर कलां में भी तेज अंधड़ के साथ छींटे पडे। जयपुर-जमवारामगढ स्टेट पर अंधड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ। वहीं चीथवाड़ी में तेज अंधड़ टीनशेड उड़ गए और पेड़ टूट गए। वहीं खेतों में पड़ा चारा उड़ गया। तेज अंधड़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

Published on: